MP 32 IAS Transfers

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 32 IAS अधिकारियों के तबादले, जिला पंचायत CEO और निगम आयुक्त बदले

मध्यप्रदेश सरकार ने 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई पदस्थापना में कई जिलों के जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और SDM बदले गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 32 IAS अधिकारियों के तबादले, जिला पंचायत CEO और निगम आयुक्त बदले

MP IAS Transfer News

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 2022 और 2024 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस तबादला सूची में मंत्रालय से लेकर मैदानी प्रशासन तक कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। कई जिलों के जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

 

नगर निगम और विकास प्राधिकरण में बदलाव

जो प्रशासनिक सर्जरी की गई है उसके अनुसार, अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार से नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। विवेक के.व्ही. को जबलपुर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है।

जिला पंचायत CEO में बदलाव

संघ प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली, जगदीश कुमार गोमे को सागर, नवीत कुमार धुर्वे को देवास, सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा का CEO बनाया गया है। अभिषेक सराफ को सीधी, सौम्या आनंद को खंडवा, ऐश्वर्य वर्मा को श्योपुर, आशीष को टीकमगढ़, अर्पित गुप्ता को बड़वानी और तनुश्री मीणा को बालाघाट की जिम्मेदारी मिली है।

मंत्रालय और मैदानी प्रशासन में बदलाव

संजना जैन, ज्योति शर्मा, अंजली जोसेफ जोनाथन, अनिल कुमार डामोर, कार्तिकेय जायसवाल, विशाल धाकड़ और सोनाली देव को मंत्रालय में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। काजल जावला को अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र और श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा बनाया गया है। वहीं आशीष कुमार, अनिकेत शांडिल्य, आकाश अग्रवाल, पाटिल आशीष अशोक, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम, कुलदीप पटेल, जामदार फरहान इरफान, ठाकरे ऋषिकेष विजय और नवकिरण कौर को अलग-अलग जिलों में SDM की जिम्मेदारी मिली है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

डिंडौरी के झनकी साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार शाम कार भीड़ में घुस गई। एक ग्रामीण की मौत हुई और चार घायल हैं। गुस्साए लोगों ने कार फूंक दी, पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

Oct 23, 2026
CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026