MP Politics congress bjp district presidents

MP Politics: दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस-BJP में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी; कई जिलाध्यक्षों पर फैसला जल्द

दतिया उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में हैं। कई जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी में फेरबदल की संभावना है।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Politics: दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस-BJP में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी; कई जिलाध्यक्षों पर फैसला जल्द

MP Politics Big News

दतिया। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल दतिया उपचुनाव के बाद प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन की समीक्षा में जुट गई हैं। कांग्रेस जहां कई जिलाध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव की तैयारी कर रही है। वहीं, बीजेपी भी कमजोर प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर फैसला लेने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने 8 जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा पूरी कर ली है। अब जल्द ही उन्हें कार्यमुक्त किया जा सकता है। दूसरी ओर बीजेपी भी करीब 12 जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन का आकलन कर रही है। दोनों दलों का फोकस आगामी चुनावों से पहले संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर है।

कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के साथ कार्यकारिणी पर भी नजर

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा अखिल भारतीय कांग्रेस की तय श्रेणियों के आधार पर की गई है। समीक्षा में कुछ जिलों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया। आगर-मालवा, डिंडौरी, सिंगरौली, रायसेन, अलीराजपुर और ग्वालियर ग्रामीण समेत कुछ जिलों के अध्यक्षों के नाम बदलाव की संभावित सूची में बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही निष्क्रिय माने जा रहे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को भी बदले जाने की तैयारी है।

चुनावी जिम्मेदारियों के चलते बदल सकते हैं कुछ चेहरे

पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि कुछ जिलाध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में बड़ी भूमिका देने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। डिंडौरी के विधायक ओमकार सिंह मरकाम, सतना के सिद्धार्थ कुशवाह, गुना के जयवर्धन सिंह और राजगढ़ के प्रियव्रत सिंह जैसे नेताओं के नाम इस संदर्भ में सामने आ रहे हैं। दतिया उपचुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव बनाए जाने को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बीजेपी भी प्रदर्शन के आधार पर कर रही समीक्षा

बीजेपी संगठन भी जिलों में बूथ सशक्तीकरण और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद बदलाव की तैयारी में है। दतिया में जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद वहां के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह पहले ही पद से हट चुके हैं। वहीं, बालाघाट समेत कुछ अन्य जिलों के संगठनात्मक प्रदर्शन को लेकर भी प्रदेश नेतृत्व समीक्षा कर रहा है। सूत्रो के अनुसार, अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले जिलाध्यक्षों पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

आगामी चुनावों पर दोनों दलों की नजर

कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए यह संगठनात्मक कवायद केवल पद परिवर्तन तक सीमित नहीं है। दोनों दल आगामी चुनावों को देखते हुए जिला स्तर पर नेतृत्व मजबूत करना चाहते हैं, ताकि चुनावी तैयारी, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को बेहतर बनाया जा सके। यही वजह है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में संगठन स्तर पर और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026