Ravi Kishan in Bilaspur

Ravi Kishan in Bilaspur: मौका मिला तो जरूर करूंगा छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम, बोले सांसद रवि किशन

मशहूर अभिनेता और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन बीते मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में शिरकत की।

By : विकास जैन
Ravi Kishan in Bilaspur: मौका मिला तो जरूर करूंगा छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम, बोले सांसद रवि किशन

Ravi Kishan in Bilaspur: मौका मिला तो जरूर करूंगा छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम, बोले सांसद रवि किशन

Ravi Kishan in Bilaspur: मशहूर अभिनेता और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन बीते मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए रवि किशन ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की संभावनाओं, अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, दिल्ली की रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने के अनुभव और अपने ऊपर बनने वाले मीम्स पर खुलकर बात की।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा पर बोले रवि किशन

छत्तीसगढ़ी फिल्मों की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई अच्छी और दमदार कहानी मिली, तो वे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में काफी समानता है और दोनों ही क्षेत्रों में पारिवारिक मूल्यों व सामाजिक सोच को प्राथमिकता दी जाती है।

बिलासपुर की तारीफ

छत्तीसगढ़ से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए रवि किशन ने कहा, "बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लोग अपने हैं। यहाँ हमेशा भरपूर प्यार मिला है।" उन्होंने यहाँ के लोगों के सरल स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि वे कई वर्षों से यहाँ आ रहे हैं और छत्तीसगढ़ के लोग वाकई 'सबसे बढ़िया' हैं।

पुजारी के बेटे का सफर

दिल्ली की रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा और अद्भुत सौभाग्य है। बचपन को याद करते हुए उन्होंने साझा किया कि वे एक पुजारी के परिवार से हैं और बचपन में गांव की रामलीला में उन्होंने माता सीता का किरदार भी निभाया था।

चुनौती पर दो-टूक

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए रवि किशन ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उनकी पुरानी चुनौती याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिसे महाराज जी ने सहर्ष स्वीकार किया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब अखिलेश यादव को खुद पीछे नहीं हटना चाहिए और अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी और सपा को करारी शिकस्त मिलेगी।