MP Secretariat Reshuffle

MP Mantralaya Reshuffle: मुख्य सचिव और CM सचिवालय में स्टाफ फेरबदल, कई अधिकारियों के निज सचिव बदले

मध्य प्रदेश मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री सचिवालय के स्टाफ में बदलाव किया गया है।

MP Mantralaya Reshuffle: मुख्य सचिव और CM सचिवालय में स्टाफ फेरबदल, कई अधिकारियों के निज सचिव बदले

CMO Staff Reshuffle

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्रालय और मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के स्टाफ में बदलाव करते हुए नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। यह फेरबदल अनुराग जैन के नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनने के बाद दिल्ली जाने और अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव का पद संभालने के बाद किया गया है। फिलहाल बदलाव निज सचिव और स्टेनोटाइपिस्ट जैसे पदों पर किए गए हैं, जबकि आगे भी कुछ और अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की संभावना जताई जा रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार सभी बदलाव मंत्रालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच किए गए हैं। इसका उद्देश्य नए प्रशासनिक ढांचे के अनुरूप वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों को व्यवस्थित करना माना जा रहा है।

मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के स्टाफ में बदलाव

आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के निज सचिव की जिम्मेदारी अब हरिशंकर भार्गव संभालेंगे, जो पहले अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इसी पद पर कार्यरत थे। वहीं अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सचिन सिन्हा के निज सचिव के रूप में शेख हबीब की पदस्थापना की गई है।

राजस्व और नर्मदा घाटी विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार के कार्यालय में भी बदलाव किया गया है। यहां संजय कुमार जोशी को निज सचिव और योगेश गोयल को स्टेनोटाइपिस्ट नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नई जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री सचिवालय में हाल ही में सचिव बनाए गए डॉ. सुदाम खाड़े के स्टेनोग्राफर के रूप में सतीश कुमार शुक्ला की तैनाती की गई है। वहीं मुख्यमंत्री के उप सचिव सुधीर कोचर के कार्यालय में पंकज उइके को स्टेनोटाइपिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टाफ ढांचे में भी बदलाव लागू हो गया है।

अभी और बदलाव संभव

सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल फिलहाल शुरुआती चरण का है। नए मुख्य सचिव के कार्यभार संभालने के बाद मंत्रालय के अन्य अनुभागों और वरिष्ठ अधिकारियों के स्टाफ में भी बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से और आदेश जारी होने की संभावना बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम बदल सकता है। भोपाल, इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Oct 23, 2026