UP New Assembly Building

UP New Assembly Building: कमल के आकार में बनेगा लखनऊ में नया विधानभवन 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जल्द ही एक नया विधानभवन मिलने जा रहा है। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की करीब 200 एकड़ जमीन पर उत्तर प्रदेश का नया विधानभवन बनाया जाएगा।

By : विकास जैन
UP New Assembly Building: कमल के आकार में बनेगा लखनऊ में नया विधानभवन 

UP New Assembly Building: कमल के आकार में बनेगा लखनऊ में नया विधानभवन 

डॉ. अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जल्द ही एक नया विधानभवन मिलने जा रहा है। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की करीब 200 एकड़ जमीन पर उत्तर प्रदेश का नया विधानभवन बनाया जाएगा। करीब 5,200 करोड़ की लागत से बनने वाले इस परिसर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भवन को कमल के फूल का आकार दिया जाएगा। 

झलकेगी सांस्कृतिक विरासत

खबरों के अनुसाार बताया जा रहा है कि प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार, नए विधानभवन को ऊपर से देखने पर यह खिलते हुए कमल की पंखुड़ियों जैसा दिखाई देगा। भवन का मुख्य और केंद्रीय ढांचा विधानसभा तथा विधान परिषद के विशाल और अत्याधुनिक सदनों की कार्यवाही के लिए आरक्षित रहेगा। कमल की पंखुड़ियों की तर्ज पर केंद्रीय भाग के चारों ओर प्रशासनिक कार्यालय, मंत्रियों व विधायकों के कक्ष और अन्य सहायक इकाइयां बनाई जाएंगी। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया परिसर

भविष्य में होने वाले संभावित परिसीमन को ध्यान में रखते हुए नए भवन में अधिक विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। नया विधानभवन पूरी तरह से डिजिटल, ई-विधान प्रणाली से लैस और सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। 200 एकड़ के इस परिसर में बड़े पैमाने पर ग्रीन स्पेस, ऑडिटोरियम, मीडिया सेंटर और पार्किंग कॉम्प्लेक्स भी शामिल होंगे।

संबंधित सामग्री

Nanak Deen Bhurji: लखनऊ विधायक आवास में बड़ा हादसा, सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री 

Nanak Deen Bhurji: लखनऊ विधायक आवास में बड़ा हादसा, सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री 

राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व मंत्री नानक दीन भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए...

Jul 28, 2026
Hardoi Police Raid: बहन की तलाश में ओयो होटल पहुंचे भाई-बहन, फिर पुलिस ने मारा छापा

Hardoi Police Raid: बहन की तलाश में ओयो होटल पहुंचे भाई-बहन, फिर पुलिस ने मारा छापा

सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के अचानक घर से लापता होने और मोबाइल बंद मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया।

Jul 25, 2026
Ayodhya Jail strike: अयोध्या जिला कारागार में भूख हड़ताल से हड़कंप! जेलर पर प्रताड़ना का आरोप 

Ayodhya Jail strike: अयोध्या जिला कारागार में भूख हड़ताल से हड़कंप! जेलर पर प्रताड़ना का आरोप 

अयोध्या जिला कारागार में कुछ कैदियों के भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। मामले का खुलासा सोहावल निवासी एक व्यक्ति ने किया, जो अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने जेल...

Jul 25, 2026
Payagpur Tasveer Ghar: उपेक्षा के बीच भी शान से खड़ा है पयागपुर का 'तस्वीर घर'

Payagpur Tasveer Ghar: उपेक्षा के बीच भी शान से खड़ा है पयागपुर का 'तस्वीर घर'

पयागपुर राजघराने की विरासत 'तस्वीर घर' आज भी वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही...

Jul 23, 2026
Kamalapur DM Action: कमलापुर में डीएम का सख्त रुख, ANM का वेतन रोकने के निर्देश

Kamalapur DM Action: कमलापुर में डीएम का सख्त रुख, ANM का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बुधवार को विकासखंड कसमण्डा के प्राथमिक विद्यालय कमलापुर का औचक निरीक्षण किया।

Jul 22, 2026