Tehsildar Transfer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिला प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
बिलासपुर तहसीलदार का तबादला
बिलासपुर के तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू के खिलाफ राजस्व मामलों के निराकरण में देरी और अवैध वसूली जैसी शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद उनका तबादला कर उन्हें मस्तूरी भेज दिया गया है। प्रकाश चंद्र साहू की जगह अब अतिरिक्त तहसीलदार आकाश गुप्ता को बिलासपुर तहसीलदार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके भी हुए तबादले
लखेश्वर प्रसाद किरण: मस्तूरी से बोदरी
राजेंद्र भारत: बिल्हा से रतनपुर
राहुल शर्मा: सकरी से बिल्हा
सोनू अग्रवाल: रतनपुर से सकरी
संदीप साय: बोदरी से सीपत
प्रकृति ध्रुव (अतिरिक्त तहसीलदार): बिलासपुर से सीपत
विभोर यादव: पदोन्नति के बाद बेलगहना तहसीलदार बनाए गए
राहुल साहू: बेलगहना से तखतपुर
टोपलाल सिदार: सकरी से बेलगहना
पंकज सिंह: अतिरिक्त तहसीलदार, रतनपुर
नायब तहसीलदारों के तबादले
शुभांगी गुप्ता: मस्तूरी से पचपेड़ी (नायब तहसीलदार)
अनिरुद्ध तिवारी: तखतपुर से बिलासपुर
अप्रतिम पांडेय: कोटा से बिलासपुर
अंकित राजपूत: रतनपुर से सकरी
श्वेता यादव: जिले में स्थानांतरण के बाद अतिरिक्त तहसीलदार, उप तहसील सकर्रा नियुक्त की गईं
जयश्री राजन पथे: तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा