MP IPS Transfer

MP IPS Transfer: MP में फिर IPS के तबादले, आदेश जारी 

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने IPS के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत पांढुर्ना जिले के SP का फेरबदल किया गया है।

By : विकास जैन
MP IPS Transfer: MP में फिर IPS के तबादले, आदेश जारी 

MP IPS Transfer: MP में फिर IPS के तबादले, आदेश जारी 

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने IPS के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत पांढुर्ना जिले के SP का फेरबदल किया गया है। 2021 बैच आईपीएस अधिकारी विदिता धनखड़ को पांढुर्ना का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

पांढुर्ना SP को PHQ की जिम्मेदारी

पांढुर्ना जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात रहे प्रकाश चंद्र परिहार का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 

IPS धनखड़ पांढुर्ना कप्तान

2021 बैच आईपीएस अधिकारी विदिता धनखड़ अब पांढुर्ना जिले में कमान सौंपी गई है। 

आईपीएस श्रुतकीर्ति सोमवंशी को अतिरिक्त प्रभार

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रुतकीर्ति सोमवंशी वर्तमान में 13वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर में सेनानी के पद पर तैनात हैं।