Pithampur Fire: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीथमपुर के सेक्टर तीन में एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण लगी है कि आसपास की कुछ कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आग की जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर सड़क को किया सील
मिली जानकारी के अनुसार स्क्रेप गोडाउन अल्पा इंड्रस्टीज का बताया जा रहा है। गोडाउन में आग लगने से आसपास की कुछ कंपनियों में भ आग लगने की सूचना है। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की सूचना है। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वही सुरक्षा को लेकर सड़क को सील कर दिया गया है।
मौके पर मौजूद सात दमकलें
बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड की करीब सात गाड़ियों को तैनात किया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग पूरी तरह से शांत नहीं हुई है।