Amethi News

Amethi News: झाड़ियों में सिमटा रास्ता, गड्ढों में फंसी राह, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

ठेंगहा हनुमान मंदिर से राजापुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाली की तस्वीर बन गया है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां और कंटीले पेड़ राह को संकरा कर रहे हैं, जबकि जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसी

By : विकास जैन
Amethi News: झाड़ियों में सिमटा रास्ता, गड्ढों में फंसी राह, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

Amethi News: झाड़ियों में सिमटा रास्ता, गड्ढों में फंसी राह, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

कुलदीप शुक्ला, अमेठी: ठेंगहा हनुमान मंदिर से राजापुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाली की तस्वीर बन गया है। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां और कंटीले पेड़ राह को संकरा कर रहे हैं, जबकि जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं।

छात्र-छात्राओं के लिए जोखिम भरा सफर

इस मार्ग से उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडोली, प्राथमिक विद्यालय सरायपान और राजापुर शिवदुलारी महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक और ग्रामीण रोज गुजरते हैं। कंटीली झाड़ियों के कारण पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है।

झाड़ियों की कटाई और सड़क मरम्मत की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक सुध नहीं ली। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने के साथ दोनों किनारों की झाड़ियों और कंटीले पेड़ों की कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।