Gwalior Accident News

Gwalior Accident News: ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, की मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नवरात्रि के मौके पर शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर एक...

By : विकास जैन
Gwalior Accident News: ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, की मुआवजे की घोषणा

Gwalior Accident News: ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, की मुआवजे की घोषणा

Gwalior Accident News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नवरात्रि के मौके पर शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर एक बेकाबू ट्रक कहर बनकर टूट पड़ा। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है, तो वही घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की की जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने व्यक्त की संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

कैसे हुआ हादसा?

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि नवरात्रि के चलते मंदिर मार्ग पर भारी भीड़ थी। छिनोर रोड की ओर ढलान वाला रास्ता है, जहां भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। धान से भरा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए बेकाबू हो गया और नीचे ढलान की तरफ तेजी से बढ़ते हुए मंदिर की बाहरी दीवार व गेट से जा टकराया। इस दौरान सड़क पर मौजूद कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे में ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।