Pokhara-Jomsom Air Service Suspended

Pokhara-Jomsom Air Service Suspended: पर्यटक सीजन खत्म होने से पहले पोखरा-जोमसोम हवाई सेवा बंद

नेपाल में पर्यटक सीजन समाप्त होने से पहले ही पोखरा से जोमसोम के बीच संचालित नियमित हवाई सेवाओं पर विराम लग गया है।

By : विकास जैन
Pokhara-Jomsom Air Service Suspended: पर्यटक सीजन खत्म होने से पहले पोखरा-जोमसोम हवाई सेवा बंद

Pokhara-Jomsom Air Service Suspended: पर्यटक सीजन खत्म होने से पहले पोखरा-जोमसोम हवाई सेवा बंद

राजेश जायसवाल, महराजगंज: नेपाल में पर्यटक सीजन समाप्त होने से पहले ही पोखरा से जोमसोम के बीच संचालित नियमित हवाई सेवाओं पर विराम लग गया है। नेपाल की निजी विमानन कंपनियों तारा एयर और समिट एयर ने इस मार्ग पर अपनी नियमित उड़ानें बंद कर दी हैं। इसका असर नेपाल के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ धाम के दर्शन के लिए भारत के कोने-कोने से पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा पर पड़ सकता है। हवाई सेवाएं बंद होने से श्रद्धालुओं को अब अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

नेपाल के मुस्तांग जिले में स्थित मुक्तिनाथ धाम हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश समेत भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेपाल पहुंचते हैं। इनमें कई यात्री पोखरा से जोमसोम तक हवाई मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, ताकि कम समय में मुक्तिनाथ धाम तक पहुंच सकें। ऐसे में पर्यटक सीजन के बीच नियमित उड़ानों का बंद होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

जोमसोम स्थित नागरिक उड्डयन कार्यालय के प्रमुख विश्वराज शर्मा के अनुसार, तारा एयर ने पिछले सप्ताह ही अपनी नियमित उड़ानें बंद कर दी थीं, जबकि समिट एयर ने सोमवार से इस मार्ग पर सेवाएं रोक दी हैं। समिट एयर के स्टेशन इंचार्ज सुमन थकाली ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति तथा बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा बुकिंग रद्द किए जाने के कारण नियमित उड़ानें बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमित उड़ानें बंद होने के बावजूद चार्टर सेवाएं जारी रहेंगी।

हवाई सेवा बंद होने से बढ़ सकती है यात्रा की मुश्किलें

पोखरा-जोमसोम हवाई मार्ग मुक्तिनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। नियमित उड़ानों के बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है, जिससे यात्रा में अधिक समय लगने की संभावना है। खासकर सीमित समय में दर्शन की योजना बनाकर नेपाल पहुंचने वाले भारतीय श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ सकते हैं। फिलहाल दोनों विमानन कंपनियों की नियमित सेवाएं बंद हैं, जबकि चार्टर उड़ानों का संचालन जारी रहने की जानकारी दी गई है।

संबंधित सामग्री

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में बहकर कुशीनगर पहुंचे पांच शवों को पुलिस को सौंपा

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में बहकर कुशीनगर पहुंचे पांच शवों को पुलिस को सौंपा

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नारायणी (गंडक) नदी में बहकर भारत के कुशीनगर जिले तक पहुंचे पांच शवों को मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Sep 02, 2026