Prof. Deen Dayal Bedia

Prof. Deen Dayal Bedia: प्रो. दीन दयाल बेदिया बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति कर दी गई है।

By : विकास जैन
Prof. Deen Dayal Bedia: प्रो. दीन दयाल बेदिया बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु

Prof. Deen Dayal Bedia: प्रो. दीन दयाल बेदिया बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु

Prof. Deen Dayal Bedia: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति कर दी गई है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. दीन दयाल बेदिया को विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

कौन है प्रो. दीन दयाल बेदिया?

प्रो. दीन दयाल बेदिया इससे पहले सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के पं. जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान में व्यवसाय प्रबंध विभाग में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। 

क्या रहेगा कार्यकाल?

जारी आदेश के अनुसार, प्रो. बेदिया पदभार ग्रहण करने की तिथि से 04 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु तक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु के पद पर आसीन रहेंगे।