Delhi CJP Protest

Delhi CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन, अपडाउन करने वाले परेशान अतिरक्ति मेमो ट्रेन की मांग

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी बीच दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

By : विकास जैन
Delhi CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन, अपडाउन करने वाले परेशान अतिरक्ति मेमो ट्रेन की मांग

Delhi CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन, अपडाउन करने वाले परेशान अतिरक्ति मेमो ट्रेन की मांग

Delhi CJP Protest: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी बीच दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसका असर भोपाल स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों पर भी देखने को मिला। विदिशा, गंजबासौदा, मंडीबामोरा और बीना की ओर जाने वाले कई यात्री और रोजाना अप-डाउन करने वाले लोग परेशान हैं। यात्रियों ने रेलवे से स्थानीय रूट पर मेमो-पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है।

सामने आई यात्रियों की परेशानी

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच रेल यातायात प्रभावित होने की बात सामने आई है। दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है। वहीं, रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के सामने अपने गंतव्य तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है। भोपाल स्टेशन पर भी यात्रियों की परेशानी सामने आई। विदिशा, गंजबासौदा, मंडीबामोरा और बीना की ओर जाने वाले यात्रियों का कहना है कि ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने से उन्हें आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी, पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है।

अतिरक्ति मेमो ट्रेन की मांग

यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि विदिशा से गंजबासौदा, मंडीबामोरा होते हुए बीना तक मेमो या पैसेंजर ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि स्थानीय रूट पर नियमित ट्रेन मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी और लंबी दूरी की ट्रेनों पर निर्भरता भी कम होगी। यात्रियों की मांग है कि रेलवे विदिशा, गंजबासौदा, मंडीबामोरा और बीना तक मेमो-पैसेंजर ट्रेन चलाए, ताकि रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का असर यात्रियों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। अब यात्रियों की नजर रेलवे पर है कि स्थानीय रूट पर अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था कर उन्हें राहत दी जाती है या नहीं।