रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा और रायबरेली सांसद राहुल गांधी आठ और नौ सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, एडवोकेट ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी किया कार्यक्रम
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी का आगमन आज 8 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे होगा। उनका कई स्थानों पर स्वागत होगा इसके बाद वे प्रभू टाउन में सर्राफा व्यवसायी प्रतिनिधि मंडल से भेंट करेंगे। शाम को सांसद आवास भुएमऊ में नव निर्वाचित सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, चिकित्सक, कैमिस्ट एसोसिएशन और खिलाड़ियों , स्पोर्ट्समैन से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम भी सांसद आवास भुएमऊ में ही होगा।
दूसरे दिन का कार्यक्रम
दूसरे दिन यानी कल 9 सितंबर, बुधवार को सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक वे सांसद आवास पर आमजन और विभिन्न डेलीगेशन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 10:35 बजे विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और 11:30 बजे दिशा की बैठक में शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने समस्त पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, एआईसीसी ,पीसीसी सदस्य, ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष और सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आज यहां होगा स्वागत
- सब्जी मंडी गुमावा बॉर्डर, ब्लाक शिवगढ़
- यूको बैंक शाखा हलोर, ब्लाक महाराजगंज
- महाराजगंज तिराहा पुलिस चौकी के पास
- हरदासपुर चौराहा, ब्लाक अमावां
- सारस होटल निकट गोल चौराहा रायबरेली में आयोजित होगा।