रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्टेशन से बिहार जाने वाले यात्री ध्यान दें। नवंबर 4 तारीख से लेकर 14 तारीख तक आपकी ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल गया है। त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए रायपुर रेल मंडल ने बिहार रूट की तीन अहम ट्रेनों को अस्थायी तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर 7 से चलाने का फैसला किया है। इस प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए यात्री गुढ़ियारी की तरफ वाले गेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यहां से सीधा और आसान है।
कौन सी ट्रेनें किस प्लेटफॉर्म से चलेंगी
रेलवे की जानकारी के अनुसार इस अवधि में रायपुर से छूटने वाली ये तीनों गाड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 पर ही लगेंगी।
गाड़ी संख्या 15160-दुर्ग छपरा-सारनाथ एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15232- गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 13287-दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
ध्यान रहे कि यह बदलाव स्थायी नहीं है। 14 नवंबर के बाद व्यवस्था अपने पुराने रूप में लौट सकती है।
त्योहार पर भीड़ क्यों बढ़ती है
दीपावली और छठ के आसपास यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। घर लौटनी की जल्दी में प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जुट जाती है। ऐसे में धक्का-मुक्की और अफरातफरी का खतरा रहता है। रेलवे ने इसी स्थिति से निपटने के लिए बिहार की ट्रेनों को एक तय प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया है।
सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी
प्लेटफॉर्म बदलने के साथ स्टेशन पर सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई जा रही है। यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त करने की तैयारी है। साथ ही रेल प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि ठीक समय पर भागदौड़ से बचने के लिए समय से स्टेशन पहुंचें। इन तीनों स्टेशनों के लिए निर्धारित समय पर सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचना ही बेहतर रहेगा।