Rajagarh omni car swept overflowing stream

Omini Car Swept: राजगढ़ में उफनते नाले में बही कार, 9 के शव बरामद; 11 लोग थे सवार

राजगढ़ जिले के पड़ाना नाला में तेज बहाव वाले नाले को पार करते समय 11 लोगों से भरी ओमनी कार बह गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों को लोगों ने बचाया। दो लापता हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Omini Car Swept: राजगढ़ में उफनते नाले में बही कार, 9 के शव बरामद; 11 लोग थे सवार

Rajgarh News

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बारिश के दौरान उफनते नाले को पार करने की कोशिश एक परिवार पर भारी पड़ गई। पड़ाना बायपास के पास तेज बहाव में 11 लोगों से भरी ओमनी कार बह गई। हादसे में अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, दो को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया जबकि दो की तलाश जारी है।

दरअसल, कार में देवास जिले के सतवास के रहने वाले परिवार के लोग सवार थे। वे राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के कड़नावद गांव स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए निकले थे। कार में चार बच्चे चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। सुबह करीब चार बजे धांसड़ गांव से निकला यह परिवार पड़ाना के पास हादसे का शिकार हो गया।

पानी ने मिटा दिया सड़क और नाले का फर्क

पड़ाना बायपास पर नाले का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा था। बहाव इतना तेज था कि सड़क और नाले के बीच का अंतर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस स्थिति में कार आगे बढ़ी और कुछ ही देर में बहाव की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश की थी। आसपास मौजूद पांच छह लोगों ने तेज बहाव का हवाला देते हुए कुछ देर रुकने की सलाह दी थी। लोगों ने बारिश थमने और पानी कम होने के बाद आग बढ़ने को कहा था। इसके बावजूद कार नाले में उतार दी गई और कुछ ही मिनट में बहकर पानी में समा गई।

दो लोग जिंदा बाहर निकल 7 की गई जान

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश शुरू कर दी। दो पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीमों ने नाले में तलाश शुरू करी। सबसे पहले तीन साल के बच्चे का शव मिला। इसके बाद दोपहर तक सात लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे। सारंगपुर एसडीएम और एसडीओपी समेत पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी रस्सियों की मदद से बचाव अभियान में जुटे रहे। तेज बहाव और गहराई के कारण अभियान आसान नहीं था। कार को भी क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तेज बहाव में बहे दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

कार ड्राइवर ने दूसरे के फोन से दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय कार मुकेश नायक चला रहा था। वह धासड़ गांव का रहने वाला है। उसके भाई बाला नायक के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी सुबह करीब 11:30 बेज मिली। मुकेश ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर बताया था कि कार पानी में बह गई  है। मुकेश ने करीब छह-सात महीने पहले ही यह कार खरीदी थी। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में शंकर, विशाल, सागरबाई, पूजा,रीनू, हुकुम, वंशिका, राजवीर,जसप्रीत, आनंद और चालक मुकेश सवार थे।

गांव में मातम, परिजन सहारनपुर रवाना

ग्राम धासड़ में हादसे की सूचना पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन गांव से सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता

घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए कहा कि राजगढ़ जिले के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर बारिश के कारण हुई दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

संबंधित सामग्री

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के संकेत दिए हैं।

Oct 23, 2026
Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई। एडीएम सीबी प्रसाद ने मौके का मुआयना किया। आम लोग 26, 27 और 28 अक्टूबर को अपने साक्ष्य दे सकते हैं।

Oct 23, 2026
Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

Dindori Hit and run Case: डिंडौरी में भीड़ को रौंदकर दुकान में घुसी कार, एक की मौत, चार गंभीर

डिंडौरी के झनकी साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार शाम कार भीड़ में घुस गई। एक ग्रामीण की मौत हुई और चार घायल हैं। गुस्साए लोगों ने कार फूंक दी, पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

Oct 23, 2026
CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026