Rewa DIG Gunman House Theft

Rewha Crime News: DIG के गनमैन के घर घुसे चोर, पहल खाई पूड़ी-अचार फिर किया 40 लाख का माल साफ

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब पुलिस अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

By : विकास जैन
Rewha Crime News: DIG के गनमैन के घर घुसे चोर, पहल खाई पूड़ी-अचार फिर किया 40 लाख का माल साफ

Rewha Crime News: DIG के गनमैन के घर घुसे चोर, पहल खाई पूड़ी-अचार फिर किया 40 लाख का माल साफ

Rewha Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब पुलिस अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रीवा जोन के डीआईजी के गनमैन अशोक तिवारी के घर चोरों ने धावा बोलकर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी ने चोरी करने से पहले रसोई में रखे अचार और पूड़ी का आनंद भी लिया।

सोता रहा परिवार, 40 लाख साफ

खबरों के अनुसार डीआईजी के गनमैन अशोक तिवारी का परिवार रात में अपने घरों में सो रहा था। चोरों ने इसका फायदा उठाया और घर में घुसकर पहले रसोई की तलाशी ली। चोरों ने घर में रखा खाना खाया और जूठे बर्तन वहीं छोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने अलमारी के लॉकर तोड़े और उसमें रखे कीमती गहने व नकदी समेट कर फरार हो गए। परिवार के किसी भी सदस्य को इस पूरी वारदात की भनक तक नहीं लगी।

सुबह उठे तो उड़े होश

घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार सुबह परिवार के लोग जागे। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। रसोई में जूठे बर्तन देखकर परिजनों को चोरी का अहसास हुआ। बताया जा रहा है कि चोर घर से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।