RSS Jabalpur

RSS Jabalpur: जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

By : विकास जैन
RSS Jabalpur: जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

RSS Jabalpur: जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

RSS Jabalpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक अपने दौरे के दौरान वे महाकौशल प्रांत में आयोजित होने वाले कई संगठनात्मक कार्यक्रमों, संवाद सत्रों और बैठकों में हिस्सा लेंगे और संघ के स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।

पहले दिन शिक्षकों से संवाद

अपने दौरे के पहले दिन RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जबलपुर महानगर के मुख्य शिक्षकों और उनसे ऊपर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस सत्र के दौरान वे संघ के संगठनात्मक कार्यों, शाखा विस्तार और कार्यपद्धति से जुड़े विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। एक निजी कॉलेज परिसर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सुरक्षा कारणों के चलते मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। 

तीन दिनों का पूरा शेड्यूल

25 अक्टूबर: प्रवास के दूसरे दिन RSS सरसंघचालक महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के विशेष शिविर में शामिल होंगे। यहां वे युवा स्वयंसेवकों और छात्रों से संवाद कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार साझा करेंगे।

26 अक्टूबर: प्रवास के अंतिम दिन वे RSS महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक समरसता और समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से मंथन होगा।