Former Cabinet Minister Hanumant Singh passes away

Hanumant Singh Passes Away: उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

उत्तर प्रदेश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हनुमंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

By : विकास जैन
Hanumant Singh Passes Away: उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

Hanumant Singh Passes Away: उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

Hanumant Singh Passes Away: उत्तर प्रदेश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हनुमंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बलरामपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीमार चल रहे थे पूर्व मंत्री 

पूर्व मंत्री के छोटे भाई शिव प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि हनुमंत सिंह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और सोमवार दोपहर उन्होंने निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बलरामपुर स्थित राप्ती नदी के सिसई घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।

कल्याण सिंह सरकार में ​थे मंत्री 

बता दें कि हनुमंत सिंह बलरामपुर क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में शुमार थे और भाजपा के संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। वे बलरामपुर से विधायक चुने गए थे और प्रदेश की कल्याण सिंह नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में गन्ना उद्योग एवं चीनी मिलें विभाग के कैबिनेट मंत्री का पद संभाल चुके थे।

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

हनुमंत सिंह के निधन पर जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा विपक्षी नेता गैसड़ी से समाजवादी पार्टी विधायक राकेश यादव समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

संबंधित सामग्री

MLA Maria Shah: सड़कों और बिजली समस्या को लेकर विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

MLA Maria Shah: सड़कों और बिजली समस्या को लेकर विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

मटेरा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और लगातार गहराते विद्युत संकट को लेकर क्षेत्रीय विधायक मारिया शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को...

Jul 29, 2026
Ayodhya Sawan Mela: सावन मेले को लेकर अयोध्या तैयार, पहली बार निकलेगी श्रीराम की पालकी

Ayodhya Sawan Mela: सावन मेले को लेकर अयोध्या तैयार, पहली बार निकलेगी श्रीराम की पालकी

सावन माह की शुरुआत के साथ ही अयोध्या में एक माह तक चलने वाले सावन मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

Jul 29, 2026
Hardoi Guru Purnima: नारायण धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान

Hardoi Guru Purnima: नारायण धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान

हरदोई में गुरू पूर्णिमा पर नारायण धमा और स्कूल में हुए कार्यक्रम

Jul 29, 2026
Sant Kabir Nagar: विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग तेज, शैक्षिक महासंघ ने उठाया मुद्दा

Sant Kabir Nagar: विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग तेज, शैक्षिक महासंघ ने उठाया मुद्दा

जिले के विकास खंड बघौली के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ (नेदुआ) परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग तेज हो गई है।

Jul 29, 2026
UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल

UP Electricity Bill Discount: यूपी में अगस्त के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को राहत, घटेगा बिल

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई महीने के बाद अब अगस्त 2026 के बिजली बिलों में भी उपभोक्ताओं को सीधी छूट मिलेगी।

Jul 29, 2026