Datia By-Election: दतिया में होने वाले उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है। बीते शुक्रवार को सेवढ़ा से पूर्व बसपा प्रत्याशी लाखन सिंह यादव के साथ कांग्रेस, बसपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दतिया भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
क्या बोले खंडेलवाल
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। कई दलों से आए नेताओं का भाजपा में शामिल होना पार्टी की नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया की जनता विकास, सम्मान और सुरक्षा चाहती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में घर-घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें और उपचुनाव में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
ये नेता हुए भाजपा में शामिल
लाखन सिंह यादव, पूर्व बसपा प्रत्याशी, डॉ. अमित यादव, बलवीर यादव, राघवेन्द्र सिंह यादव, सोनू पटैल, उपेन्द्र यादव, जगमोहन रावत, सूर्यकांत यादव, शत्रुघ्न यादव, विवेक बघेल, नरेश कठेरिया, मोहित मावई, मोनू यादव, मिथलेश उचारिया और जगमोहन दुबे सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल है।
ये भाजपा नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान संभाग प्रभारी अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री इमरती देवी, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, पूर्व मंडी अध्यक्ष राम यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।