Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chauhan: नवरात्रि पर बेटी-बहन के सम्मान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अपील

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो रील साझा की है।

By : विकास जैन
Shivraj Singh Chauhan: नवरात्रि पर बेटी-बहन के सम्मान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अपील

Shivraj Singh Chauhan: नवरात्रि पर बेटी-बहन के सम्मान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अपील

Shivraj Singh Chauhan: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो रील साझा की है। वीडियों में शिवराज सिंह ने समाज में महिलाओं, माताओं, बहनों और बेटियों के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए एक कड़ा संदेश दिया है।

व्रत के साथ सम्मान भी जरूरी

शेयर ​किए गए वीडियो में शिवराज सिंह ने कहा है कि हम सब नवरात्रि के इन नौ दिनों में व्रत, उपवास, साधना और मां दुर्गा की उपासना में लीन रहते हैं, लेकिन इसके साथ ही हमारी यह भावना होनी चाहिए कि हम समाज में अपनी बेटियों, बहनों और माताओं का पूरा सम्मान करें। शिवराज सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि हम विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना तो कर रहे हैं, लेकिन अपने घर-परिवार और समाज में बेटी, बहन या मां का सम्मान नहीं करते, तो ऐसी उपासना का कोई लाभ नहीं मिलता।

बेटियां देवियां हैं, उनमें मां का निवास है

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व पर यह संकल्प लें कि समाज में नारी शक्ति का आदर हमेशा सर्वोपरि रहेगा। बेटियां देवी का रूप हैं और प्रत्येक बहन-माता में देवी का वास होता है। अंत में उन्होंने नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री से सभी देशवासियों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।