Sitapur Crime News

Sitapur Crime News: टॉफी दिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्चे को ले जाने का प्रयास, महिला पकड़ी गई

शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर मोहल्ले में  उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर पांच वर्षीय बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगा।

By : विकास जैन
Sitapur Crime News: टॉफी दिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्चे को ले जाने का प्रयास, महिला पकड़ी गई

Sitapur Crime News: टॉफी दिलाने के बहाने पांच वर्षीय बच्चे को ले जाने का प्रयास, महिला पकड़ी गई

हिमांशु सिंह, सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर मोहल्ले में  उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर पांच वर्षीय बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगा। बच्चे के साथ महिला को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह आगे बढ़ती रही। इस पर मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाकर महिला को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले गई।

नारायण नगर निवासी प्रमोद गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पांच वर्षीय भतीजा अयन गुप्ता रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक अंजान महिला वहां पहुंची और बच्चे को टॉफी दिलाने की बात कहकर उसका हाथ पकड़कर आगे ले जाने लगी। बच्चे को महिला के साथ जाते देख आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। लोगों ने महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे के स्वजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक, महिला नशे की हालत में थी। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस महिला की पहचान और बच्चे को अपने साथ ले जाने के पीछे की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बच्चे के स्वजन में चिंता का माहौल है।

संबंधित सामग्री

Kurukshetra Rajesh Murder Case: पेट चीरकर आंतें निकालीं, सीतापुर के युवक की हत्या से सनसनी

Kurukshetra Rajesh Murder Case: पेट चीरकर आंतें निकालीं, सीतापुर के युवक की हत्या से सनसनी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीतापुर के धामपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसने पुलिस को भी उलझा दिया है।

Aug 23, 2026