India vs Zimbabwe Women T20

India vs Zimbabwe: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, संभालेंगी टीम की कमान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है।

By : विकास जैन
India vs Zimbabwe: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, संभालेंगी टीम की कमान

India vs Zimbabwe: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, संभालेंगी टीम की कमान

India vs Zimbabwe Women T20: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम रविवार शाम रायपुर पहुंच चुकी है। इस सीरीज के साथ स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। 

16 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की इस सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होगा। दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा व अंतिम मैच 20 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे। रायपुर पहुंचने के बाद भारतीय महिला टीम 12 अक्टूबर को मैदान पर पसीना बहाएगी और अभ्यास करेगी। तो वही जिम्बाब्वे की महिला टीम भी सोमवार को रायपुर पहुंच जाएगी और 13 अक्टूबर को सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

स्मृति मंधाना की फुल-टाइम कप्तानी 

हरमनप्रीत कौर के बाद अब स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि बल्लेबाज शेफाली वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस 15 सदस्यीय टीम का अहम हिस्सा हैं।