MP Festival Special Trains

MP Festival Special Trains: MP से दीपावली, छठ और दुर्गा पूजा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखे लिस्ट

आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा और पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है।

By : विकास जैन
MP Festival Special Trains: MP से दीपावली, छठ और दुर्गा पूजा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखे लिस्ट

MP Festival Special Trains: MP से दीपावली, छठ और दुर्गा पूजा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखे लिस्ट

MP Festival Special Trains: आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा और पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश से गुजरने वाली इन ट्रेनों से प्रदेशवासियों को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

मध्य प्रदेश में इन ट्रेनों का स्टॉपेज 

अजमेर-रांची-अजमेर पूजा स्पेशल (09619/09620): ये ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लेगी। अजमेर से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर हर शुक्रवार और रांची से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर हर रविवार को चलेगी। मध्यप्रदेश में गुना, सागर, दमोह, कटनी और सिंगरौली में इसका स्टॉपेज रहेगा।

जोधपुर-चेन्नई पूजा स्पेशल (04815/04816): ये ट्रेन 9-9 फेरे लगाएगी। एमपी में इसका स्टॉपेज गुना, बीना, भोपाल और इटारसी रहेगा। 

रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल (01661/01662): ये ट्रेन रानी कमलापति से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी। गया से वापसी 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर। 

अन्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

पुणे-गोरखपुर स्पेशल (01415/01416)
मुंबई CSMT-गोरखपुर स्पेशल (01079/01080)
रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल (02191/02192)
रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल (01710/01709)
सुल्तानपुर-मुंबई स्पेशल (04212/04211)
वाराणसी-मुंबई स्पेशल (04226/04225)