Chhattisgarh Rajyotsav 2026

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जगमगाएंगे सरकारी भवन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई है।

By : विकास जैन
Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जगमगाएंगे सरकारी भवन

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई है। 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे। इस बार राज्योत्सव की थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान तय की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत कई जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रोशन रहेंगे सरकारी भवन

राज्योत्सव के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को अपने बजट से व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वही कार्यक्रम स्थलों पर शासन की कल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

मंत्रियों को मिली जिलों की कमान

बिलासपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि होंगे।
दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया है।
जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शिरकत करेंगे।
रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी
सरगुजा में रामविचार नेताम
कांकेर में केदार कश्यप
कोरबा में लखनलाल देवांगन 
जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल 
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल
सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े
गरियाबंद में टंकराम वर्मा
राजनांदगांव में गजेंद्र यादव 
बीजापुर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि होंगे।

सांसदों को जिम्मेदारी

बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरा में विजय बघेल
कबीरधाम में संतोष पांडेय
बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज
महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया
सक्ती में कमलेश जांगड़े
दंतेवाड़ा में महेश कश्यप
बालोद में भोजराज नाग
सुकमा में देवेंद्र प्रताप सिंह 
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

विधायकों को जिम्मेदारी

कोरिया में भैयालाल राजवाड़े
मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले
धमतरी में अजय चंद्राकर
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल
कोंडागांव में लता उसेंडी
नारायणपुर में विक्रम उसेंडी 
बस्तर में किरण देव को मुख्य अतिथि बनाया गया है।