Delhi CJP Protest MP Police Action

Delhi CJP Protest: दिल्ली CJP प्रदर्शन, केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले मध्य प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।

By : विकास जैन
Delhi CJP Protest: दिल्ली CJP प्रदर्शन, केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

Delhi CJP Protest: दिल्ली CJP प्रदर्शन, केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

MP Police Action: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले मध्य प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से दिल्ली जा रहे CJP के कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं को मध्य प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। 

इटारसी में उतारे गए कार्यकर्ता

महाराष्ट्र से गोवा एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली जा रहे CJP कार्यकर्ताओं को इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने जबरन नीचे उतार लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें बिना किसी कानूनी आधार के हिरासत में लेकर एक निजी रिसॉर्ट में नजरबंद कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने रिसॉर्ट में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। बाद में कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया, और छात्रों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई।

14 छात्रों की पुणे वापसी

मीडिया की खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इनमें से 14 कार्यकर्ताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच एक निजी बस से वापस पुणे के लिए रवाना कर दिया गया है। 

भोपाल और ग्वालियर में भी हुई कार्रवाई

छात्रों के साथ-साथ दिल्ली अपने घर लौट रहे दो दिहाड़ी मजदूरों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को अपनी मजदूरी और घर लौटने का हवाला दिया, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। 

किसे कहां उतारा?

भोपाल: स्टेनली कोरानी, राजेश कोरापाका, रंगासाई रेड्डी और वेंकटेश गौड़। इन्हें बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया, जिसके बाहर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया।

ग्वालियर: बाबा फखरुद्दीन, बी. वेंकटेश और रेनजित राजीव।

ध्रुव राठी, अभिजीत दीपके हिरासत में 

दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गुरुग्राम से ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया है। तो वही अभिजीत दीपके, आशुतोष रंका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने प्लेन के अंदर से ही हिरासत में लिया है। 

दिल्ली जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द

आपको बता दें कि CJP प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 9 अक्टूबर दोपहर से 10 अक्टूबर दोपहर के बीच दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें को रद्द कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियेां का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भोपाल रेलवे द्वारा स्टेशनों पर हेल्प डेस्क शुरू किए गए हैं।

केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, आप सांसद संजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले  केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन को पुलिस ने हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस ने अबतक करीब 1 हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। 

पुलिस पर पथराव 

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पथराव ​भी किया है। प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर पुलिस पर पत्थर फेंके ​थे, जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है। तो वही दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के पास प्रदर्शन कर रहे कुछ वकीलों को भी हिरासत में लिया है।