पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों नागरिकता के बाद घर क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल

पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों नागरिकता के बाद घर क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल

पाकिस्तान से आई हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता मिलने के बाद भी आवास न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा। 4 हफ्ते का समय दिया।

By : स्वदेश डेस्क
पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों नागरिकता के बाद घर क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थिति सुप्रीम कोर्ट ने केद्र सरकार से सख्त सवाल किए हैं। दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को लेकर केंद्र सरकार से सख्त सवाल पूछे हैं। अदालत ने कहा है कि जब आपने इन लोगों को भारत की नागरिकता दे दी है, तो इन्हें रहने के लिए पक्का घर क्यों नहीं दिया गया?

दरअसल, जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सुनवाई के दौरान केंद्र से साफ शब्दों में कहा कि नागरिकता मिलने के बाद भी इन परिवारों को आवास से वंचित रखना उचित नहीं है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि इन नागरिकों के पुनर्वास और आवास की व्यवस्था को लेकर सरकार 'उच्चतम स्तर चर्चा की जाए' और कोई व्यावहारिक समाधान निकाले।

250 परिवारों को मिल चुकी है नागरिकता

अदालत को बताया गया कि मजनू का टीला में रहने वाले ऐसे करीब 250 परिवार हैं, जो पाकिस्तान से भारत आए थे और अब सभी को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। इनमें से अधिकांश परिवार अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं।

केंद्र सरकार को मिला चार हफ्ते का समय

केंद्र सरकार की ओर से पेश अधिकारियों ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्तों का समय मांगा, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक मजनू का टीला क्षेत्र से इन शरणार्थियों को हटाने पर रोक लगाने वाला अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा।

हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले 30 मई 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने शरणार्थियों की याचिका खारिज करते हुए उन्हें मजनू का टीला से हटाने की अनुमति दे दी थी। हाईकोर्ट के इसी फैसले को चुनौती देते हुए शरणार्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद 29 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने शरणार्थियों को हटाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी और केंद्र सरकार तथा डीडीए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

एससी का केंद्र से सवाल

शरणार्थियों की ओर से पेश सीनियर वकील विष्णु शंकर जैन ने हाईकोर्ट के आदेश पर एक-पक्षीय अंतरिम रोक की मांग की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब अदालत का फोकस इस सवाल पर है कि जब केंद्र सरकार इन लोगों को वैध भारतीय नागरिक मान चुकी है, तो फिर उन्हें बुनियादी सुविधाएं, खासकर आवास, क्यों नहीं उपलब्ध कराई गईं।

कोर्ट ने साफ किया कि इस मुद्दे को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया मानकर नहीं टाला जा सकता, बल्कि इसे मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए ठोस समाधान निकाला जाना चाहिए।

संबंधित सामग्री

SC-ST आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला,  किसी खास सीट पर आरक्षण का अधिकार नहीं

SC-ST आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, किसी खास सीट पर आरक्षण का अधिकार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित कराने का अधिकार किसी मतदाता या उम्मीदवार को नहीं है। महाराष्ट्र के 2025 के रोटेशन नियमों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज।

Nov 16, 2026
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग में कैसे बढ़ेगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर, DA मर्जर और HRA से तय होगा पूरा गणित

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग में कैसे बढ़ेगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर, DA मर्जर और HRA से तय होगा पूरा गणित

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग से वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। लेकिन नई सैलरी कितनी होगी, इसका गणित सिर्फ फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर नहीं करेगा

Nov 14, 2026
PAN कार्ड और वोटर ID अकेले भारतीय नागरिकता का सबूत नहीं, गुवाहाटी हाई कोर्ट ने बरकरार रखा विदेशी घोषित करने का फैसला

PAN कार्ड और वोटर ID अकेले भारतीय नागरिकता का सबूत नहीं, गुवाहाटी हाई कोर्ट ने बरकरार रखा विदेशी घोषित करने का फैसला

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने कुलचन बेगम की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि PAN कार्ड और वोटर ID अकेले भारतीय नागरिकता या पारिवारिक रिश्ता साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

Nov 13, 2026
Rajnath Singh OM Birla Bhopal: भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जानिए क्यों?

Rajnath Singh OM Birla Bhopal: भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जानिए क्यों?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए देश भर के दिग्गज नेताओं के भोपाल और...

Nov 10, 2026
MP TET Exam Date: MP में 19 दिसंबर को नहीं इस दिन होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नई तारीख का ऐलान

MP TET Exam Date: MP में 19 दिसंबर को नहीं इस दिन होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नई तारीख का ऐलान

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस फिलहाल जारी है।

Nov 10, 2026