Barabanki Stray Dogs News

Barabanki Stray Dogs: आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत, तीन बच्चे हुए शिकार

शहर के दर्पण टॉकीज़ के पीछे स्थित कटरा इलाके में आवारा कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। बीते करीब तीन दिनों के अंदर कुत्तों के हमले में तीन मासूम बच्चे घायल...

By : विकास जैन
Barabanki Stray Dogs: आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत, तीन बच्चे हुए शिकार

Barabanki Stray Dogs: आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत, तीन बच्चे हुए शिकार

अंकित मिश्रा, बाराबंकी: शहर के दर्पण टॉकीज़ के पीछे स्थित कटरा इलाके में आवारा कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। बीते करीब तीन दिनों के अंदर कुत्तों के हमले में तीन मासूम बच्चे घायल हो चुके हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला पर गंभीर आरोप

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इलाके में रहने वाली मंगला नामक महिला ने अपने घर में करीब 11 कुत्ते पाल रखे हैं। लोगों का कहना है कि वह महिला राहगीरों, बच्चों और आम लोगों के गुजरने पर अक्सर कुत्तों को उन पर छोड़ देती है। जिसके चलते क्षेत्र में आए दिन मासूम बच्चों और राहगीरों कुत्तों के शिकार हो रहे है और घटनाएं बढ़ रही हैं।

दहशत में नागरिक, कार्रवाई की मांग

लगातार हो रहे हमलों के चलते बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने नगर निगम/नगर पालिका प्रशासन और जिला पुलिस से आवारा कुत्तों के आतंक पर अंकुश लगाने तथा महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

Barabanki: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा ‘सीखो सिखाओ अवार्ड 2026’

Barabanki: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा ‘सीखो सिखाओ अवार्ड 2026’

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, विद्यालय, ग्राम पंचायत और ब्लाक संसाधन केंद्रों को अब सम्मानित किया जाएगा।

Sep 02, 2026
Barabanki Police: बाराबंकी में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस के जवान सम्मानित

Barabanki Police: बाराबंकी में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस के जवान सम्मानित

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने थाना कोठी में तैनात मुख्य आरक्षी ध्रुवराज गौतम एवं आरक्षी मयंक सिंह को उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं सराहनीय कार्य के लिए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Aug 12, 2026
Barabanki News: विदेश में मौत के बाद वतन में अपनों का इंतजार पूर्व मंत्री ने कराया ख़त्म

Barabanki News: विदेश में मौत के बाद वतन में अपनों का इंतजार पूर्व मंत्री ने कराया ख़त्म

विदेश में अपनों को खोने के बाद शव को वतन लाने के लिए परेशान परिवार की मदद के लिए सपा के पूर्व मंत्री एवं रुदौली के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां आगे आए।

Aug 07, 2026
Barabanki CHC: CMO का औचक निरीक्षण से बाराबंकी CHC में मचा हड़कंप

Barabanki CHC: CMO का औचक निरीक्षण से बाराबंकी CHC में मचा हड़कंप

बाराबंकी के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधारने और कर्मचारियों की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम रविवार को एक्शन मोड में दिखाई दिए।

Jul 26, 2026