TET Exam Update

TET Exam Update: TET की आखिरी तारीख खत्म! 76% शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, अब आगे क्या?

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों की नाराजगी अब धरातल पर नजर आने लगा है। आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद सामने आए आंकड़े शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ाने वाले हैं।

By : विकास जैन
TET Exam Update: TET की आखिरी तारीख खत्म! 76% शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, अब आगे क्या?

TET Exam Update: TET की आखिरी तारीख खत्म! 76% शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, अब आगे क्या?

TET Exam Update: मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों की नाराजगी अब धरातल पर नजर आने लगा है। आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने के बाद सामने आए आंकड़े शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ाने वाले हैं। करीब डेढ़ लाख संभावित आवेदकों के मुकाबले महज 36 हजार शिक्षकों ने ही टीईटी के लिए आवेदन किया है। यानी करीब 76 फीसदी संभावित आवेदकों ने परीक्षा से पूरी तरह दूरी बना ली है, जिससे विभाग के सामने अब आगे की प्रक्रिया को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

आंदोलन स्थगित, बहिष्कार जारी

हालांकि शिक्षक संगठनों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है, लेकिन उनका साफ कहना है कि परीक्षा को लेकर उनकी आपत्तियां और विरोध समाप्त नहीं हुआ है। जब तक शिक्षकों के मुद्दों पर सरकार निर्णय नहीं लेती, तब तक यह बहिष्कार जारी रहेगा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयोजक राकेश पटेल, राकेश दुबे और राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव का कहना है कि शिक्षकों के अधिकारों की अनदेखी कर थोपी जा रही इस परीक्षा का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो जाता।

असमंजस में शिक्षा विभाग

संभावित संख्या से एक चौथाई आवेदन आने के कारण अब शिक्षा विभाग के सामने टीईटी की आगामी परीक्षा प्रक्रिया और उसकी वैधता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के आवेदन न करने से विभागीय योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग और शासन स्तर पर इन आंकड़ों के बाद मंथन शुरू हो गया है कि इससे कैसे निपटा जाए।