Ganga Expressway Accident

Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार की मौत, मचा कोहराम

रविवार/सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही थार कार सिंभावली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

By : विकास जैन
Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार की मौत, मचा कोहराम

Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार की मौत, मचा कोहराम

प्रमोद शर्मा, हापुड़: रविवार/सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही थार कार सिंभावली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार कार के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पालपुर निवासी जोगिंदर सिंह दिल्ली में पॉलिथीन का कारोबार करते थे। बताया गया कि वह रविवार देर रात पड़ोस के गांव प्रदालपुर निवासी रवि ठाकुर, गांव नेवली निवासी सुखविंदर, जसवंत सिंह और विष्णु के साथ थार कार से बदायूं से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी कार जैसे ही सिंभावली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी अचानक चालक जोगिंदर सिंह का कार से नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते थार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

चार परिवारों में पसरा मातम

हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार जोगिंदर सिंह, रवि ठाकुर, सुखविंदर और जसवंत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर जब मृतकों के परिजनों तक पहुंची तो परिवारों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते खुशियों की जगह मातम ने ले ली।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया कार के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और वाहन चलाते समय सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है।