Ladli Behna Yojana 39th Installment

Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त!, बढ़कर मिलेगी राशि?

मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहना, योजना की 39वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस बीच योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

By : विकास जैन
Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त!, बढ़कर मिलेगी राशि?

Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त!, बढ़कर मिलेगी राशि?

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहना, योजना की 39वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस बीच योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया की खबरों के अनुसार  मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर जिले से सिंगल क्लिक के जरिए योजना की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं।

रक्षाबंधन से पहले खाते में आएंगे पैसे!

आमतौर पर लाडली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है। हालांकि, इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह और मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते भुगतान में देरी हुई है। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार 19 अगस्त को बहनों को यह तोहफा दे सकती है। मैहर जिला प्रशासन की ओर से भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

क्यों बढ़कर मिलेंगे पैसे?

लाडली बहनों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार उनके खाते में नियमित 1500 की राशि आएगी या रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 अतिरिक्त मिलेंगे? हालांकि, राज्य सरकार की ओर से शगुन राशि को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन पिछली परंपराओं के अनुसार इस बार भी शगुन की राशि की उम्मीद जताई जा रही है।

19 अगस्त का इंतजार

फिलहाल मैहर कलेक्टर या सीएम मोहन के दौरे की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 19 अगस्त की संभावित तारीख को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज है। 

संबंधित सामग्री

Ladli Behna Yojana 39th Installment: सीएम मोहन ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 39th Installment: सीएम मोहन ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मैहर दौरे के दौरान खेल मैदान से प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले योजना की 39वीं किस्त और शगुन के तौर पर 250 रूपये सहित 1750 रूपये की राशि बहनों के

Aug 19, 2026
Ladli Behna Yojana: आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1,750 रूपए 

Ladli Behna Yojana: आज लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1,750 रूपए 

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 19 अगस्त का दिन बेहद खास और खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार..

Aug 19, 2026
हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मंदिर के सामने अतिक्रमण हटाने की शिकायत पर दबंगों ने महिला दुकानदार से मारपीट की, CCTV फुटेज सामने आया।

Jan 08, 2026
Viral Video: सच में कुत्ते ज्यादा कोई नहीं होता वफादार, मरने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ, दौड़ते-दौड़ते पहुंचा मुक्तिधाम, देखें वीडियो

Viral Video: सच में कुत्ते ज्यादा कोई नहीं होता वफादार, मरने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ, दौड़ते-दौड़ते पहुंचा मुक्तिधाम, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति की मौत हुई है उनके नाम की पुष्टी केके नागर के रूप में हुई है। वह एक रिटायर्ड शिक्षक थे, जो हर रोज ही अपने घर दो रोटियां निकाल कर रास्ते के कुत्तों को खिलाया करते थे। मगर एक दिन उन्हें बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया और इसी बीमारी में उनकी जान चली गई।

Jul 06, 2024