Barabanki Independence Day

Barabanki Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के जज्बे से गूंजा पूरा जनपद

80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले की धरती  शनिवार को देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आई। तय समय पर सरकारी कार्यालयों, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन्स, निजी संस्थानों, परिषदीय एवं निजी विद्यालयों में...

By : विकास जैन
Barabanki Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के जज्बे से गूंजा पूरा जनपद

Barabanki Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के जज्बे से गूंजा पूरा जनपद

श्रीनिवास त्रिपाठी, बाराबंकी: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले की धरती  शनिवार को देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आई। तय समय पर सरकारी कार्यालयों, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन्स, निजी संस्थानों, परिषदीय एवं निजी विद्यालयों में तिरंगा शान से लहराया। राष्ट्रगान की गूंज, भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावनाओं से भर दिया। कहीं आंखों में शहीदों की याद थी तो कहीं नन्हे बच्चों के चेहरों पर देश के प्रति गर्व साफ दिखाई दे रहा था।

कचेहरी में जज ने किया ध्वजारोहण

कचेहरी परिसर में जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता व एडीजे श्रीकृष्ण चन्द्र, सीजीएम सुधा सिंह, रूचि तिवारी, सहित सभी प्रशासनिक जज मौजूद रहे। तो वहीं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। 

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे मुख्य अतिथि

जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित जनपद स्तरीय समारोह में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस की जनता को शुभकामनाएं दीं।जीआईसी ऑडिटोरियम में बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और जोशीला बना दिया। ‘वंदे मातरम्’ और भारत माता के जयघोष से पूरा सभागार गूंज उठा। प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया।तो वही रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मातृभूमि की रक्षा और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन्स परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

ये पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी यातायात शक्ति सिंह और प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। तो वही जिला कारागार में जेल अधीक्षक कुन्दन सिंह ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर बन्दियों ने  राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र गान गाया। इस मौके पर जेल के कर्मचारी मौजूद रहे। 

गांव से शहर तक लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस का उल्लास केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिषदीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों और विभिन्न निजी संस्थानों में भी पूरे उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ध्वजारोहण के बाद जगह-जगह मिठाई बांटी गई।15 अगस्त ने एक बार फिर जिले को यह याद दिलाया कि आजादी केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन वीरों के त्याग की अमूल्य विरासत है, जिन्होंने देश के लिए अपना आज कुर्बान कर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया। तिरंगे के नीचे पूरा जनपद एक स्वर में यही संकल्प लेता नजर आया देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखा जाएगा।

दो लाख रूपये से ज्यादा के बिके तिरंगे

व्यापारी नेता रविनन खजांची ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  बच्चों ने करीब दो लाख से ऊपर के तिरंगे खरीदे। लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए  राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए पहले से ही तिरंगा खरीद रहे थे। 

अलर्ट मोड पर रही पुलिस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अतिसंवेदनशील और और भीड़ भाड़ के क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मानीटरिंग कर रहा था। जगह जगह चेकिंग और निगरानी के लिए पुलिस तैनात की गई थी जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाये।

संबंधित सामग्री

Barabanki Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार तमंचा-कारतूस बरामद 

Barabanki Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार तमंचा-कारतूस बरामद 

मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान लूट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Aug 16, 2026
80th Independence Day: सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

80th Independence Day: सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया।

Aug 15, 2026
Amethi Tiranga Rally: 13 से 15 अगस्त घरों में फहराए तिरांगा: अरूण कुमार मिश्र

Amethi Tiranga Rally: 13 से 15 अगस्त घरों में फहराए तिरांगा: अरूण कुमार मिश्र

आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान व गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

Aug 12, 2026
CM Yogi Tiranga Yatra: लखनऊ में सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा यात्रा का आगाज

CM Yogi Tiranga Yatra: लखनऊ में सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा यात्रा का आगाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजधानी लखनऊ से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Aug 09, 2026
Barabanki News: विदेश में मौत के बाद वतन में अपनों का इंतजार पूर्व मंत्री ने कराया ख़त्म

Barabanki News: विदेश में मौत के बाद वतन में अपनों का इंतजार पूर्व मंत्री ने कराया ख़त्म

विदेश में अपनों को खोने के बाद शव को वतन लाने के लिए परेशान परिवार की मदद के लिए सपा के पूर्व मंत्री एवं रुदौली के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां आगे आए।

Aug 07, 2026