Bhopal Trains Cancel News

Trains Cancel News: भोपाल से गुजरने वाली ये 20 ट्रेनें हुई रद्द, देखे पूरी सूची 

मध्य प्रदेश से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। बीना स्टेशन और आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने और बीना यार्ड की रीमॉडलिंग के चलते भोपाल से होकर गुजरने वाली 20...

By : विकास जैन
Trains Cancel News: भोपाल से गुजरने वाली ये 20 ट्रेनें हुई रद्द, देखे पूरी सूची 

Trains Cancel News: भोपाल से गुजरने वाली ये 20 ट्रेनें हुई रद्द, देखे पूरी सूची 

Trains Cancel News: मध्य प्रदेश से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। बीना स्टेशन और आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने और बीना यार्ड की रीमॉडलिंग के चलते भोपाल से होकर गुजरने वाली 20 प्रमुख ट्रेनों को 20 सितंबर से अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया है। 

रद्द की गई ट्रेनों में मेमू पैसेंजर, श्रीधाम एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी, महामना और हमसफर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। 

ये ट्रेने हुई रद्द

20 सितंबर से 15 अक्टूबर: 64618 ललितपुर-बीना मेमू

20 सितंबर से 15 अक्टूबर: 64617 बीना-ललितपुर मेमू

21,28 सितंबर और 15 अक्टूबर: 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू

21,28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक: 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू

26 सितंबर से 14 अक्टूबर: 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस

27 सितंबर से 15 अक्टूबर: 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस

30 सितंबर से 16 अक्टूबर: 61611 बीना-रूठियाई मेमू

30 सितंबर से 16 अक्टूबर: 61612 रूठियाई-बीना मेमू

30 सितंबर से 16 अक्टूबर: 61625 बीना-रूठियाई मेमू

30 सितंबर से 16 अक्टूबर: 61626 रूठियाई-बीना मेमू

1 से 15 अक्टूबर: 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी

1 से 15 अक्टूबर: 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी

2 और 9 अक्टूबर: 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस

4 और 11 अक्टूबर: 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस

14 अक्टूबर: 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर

15 अक्टूबर: 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर

9 से 15 अक्टूबर: 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी

10 से 16 अक्टूबर: 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी

15 अक्टूबर: 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस

15 अक्टूबर: 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस