UP Politics: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के बागी और कद्दावर विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आज गौरीगंज स्थित विधायक आवास परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
ये विधायक होंगे बीजेपी में शामिल
राकेश प्रताप सिंह: गौरीगंज विधानसभा से सपा विधायक
विनोद चतुर्वेदी: कालपी विधानसभा से सपा विधायक।
अभय सिंह: गोसाईगंज विधानसभा से सपा विधायक।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहेंगे मौजूद
इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। चर्चा है कि इन तीन विधायकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
आगामी 2027 चुनाव पर असर
राजनीतिक जानकारों की माने तो अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में सपा के इन बागी विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी की जमीनी स्थिति और अधिक मजबूत होगी। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने जा रहा बड़ा फेरबदल विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।