Ujjain-Jhalawar National Highway accident

Accident News: भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने गायों को रौंदा, 4 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। आगर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम आमला के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी लगभग आधा दर्जन...

By : विकास जैन
Accident News: भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने गायों को रौंदा, 4 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Accident News: भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने गायों को रौंदा, 4 की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

गौरव गुप्ता, आगर-मालवा: उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। आगर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम आमला के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी लगभग आधा दर्जन गायों को बेरहमी से रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि 4 गायों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ट्रक चालक की लापरवाही!

सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए मवेशी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर ग्राम आमला के पास कुछ मवेशी सड़क किनारे और मार्ग पर बैठे हुए थे। तभी अचानक आए एक अनियंत्रित ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधे मवेशियों पर गाड़ियां चढ़ा दीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेजुबान मवेशी सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम

फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर लगा लंबा जाम घटना की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बेजुबान गोवंश की मौत और चालक की लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने तुरंत हाईवे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के इस प्रदर्शन के कारण उज्जैन-झालावाड़ मार्ग के दोनों ओर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा

पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर खुला मार्ग घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। प्रशासन की समझाइश और कार्रवाई के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।