Firing Incident in Varanasi airport 2 injured

Airport Me Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल, नेता गिरफ्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल की जांच की दौरान गोली चल गई।हादसे में महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिरासत में लिए यात्री ने पिस्टल की जानकारी दे दी थी।

By : संजय चतुर्वेदी
Airport Me Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल, नेता गिरफ्तार

Firing in Varanasi Airport

वाराणसी। उत्तर प्रदेस के वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। फायरिंग की इस घटना में महिला समेत दो एयरपोर्ट AAICLAS स्क्रीनर्स कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है और दोनों को कोई खतरा नहीं है।

दरअसल, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। आजमगढ़ निवासी और शिवसेना नेता कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाले थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। इसकी जानकारी उन्होंने एयरपोर्ट पर पहले ही दे दी थी। हथियार की जांच के दौरान पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और कमलेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

पिस्टल की जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के अनुसार, कमलेश राय के पास लाइसेंसी पिस्टल थी और वह पत्नी के साथ मुंबई जाने वाले थे। बोर्डिंग से पहले मानक प्रक्रिया के तहत हथियार की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। जानकारी के अनुसार, गोली पहले फर्श से टकराई और इसके बाद उसका हिस्सा पास खड़ी महिला कर्मचारी सुमन की जांघ में जा लगा। सुमन बिहारर की रहने वाली हैं। फायरिंग के दौरान निकले छर्रे रोहित राज के हाथ में भी लगे। दोनों घायल कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पिस्टल पर पहले से लोड थी गोली

एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्कैनर कर्मचारी के अनुसार, सुमन के साथ हथियार की एक्स-रे जांच के लिए काउंटर पर मौजूद थे। इसी दौरान यात्री ने अपनी पिस्टल निकाली। घायल के अनुसार पिस्टल में पहले से गोली लोड थी और जांच के दौरान ट्रिगर दब गया। घायल कर्मचारी के अनुसार, महिला कर्मचारी सुमन उस समय पिस्टल के ठीक सामने थी। इसलिए गोली उनके पैर में लगी। वहीं, छर्रे उसके पैर और हाथ की ओर भी लगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यात्री जानबूझकर ट्रिगर दबाया गया या गलती से ऐसा हुआ।

ऑल इंडिया परमिट वाली थी पिस्टल

डीसीपी ने बताया कि फूलपुर पुलिस और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कमलेश राय के पास मौजूद पिस्टल लाइसेंसी है और उसके पास ऑल इंडिया परमिट है। पुलिस के अनुसार, बोर्डिंग से पहले हथियार की मानक प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटनावश फायर हुआ और दो ग्राउंड स्टाफ कर्मचारियों को चोटें आईं।

स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाई अलर्ट जोन घोषित किया गया था। ऐसे में एयरपोर्ट परिसर में हथियार से फायर होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी और इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है और यात्री से पूछताछ जारी है।

आजमगढ़ से जा रहे थे मुंबई

जानकारी के अनुसार, कमलेश राय आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह शिवसेना नेता हैं और मुंबई में पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। उनके बेटे के मुंबई में मौजूदा नगरसेवक होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, उनकी मां ग्राम प्रधान हैं। कमलेश राय आजमगढ़ में बाबू शिव पत्थर राय पीजी कॉलेज चलाते हैं और इसके प्रबंधक हैं। बताया जा रहा है कि वह अक्सर दो बॉडीगार्ड के साथ रहते हैं। कमलेश राय की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और धनंजय सिंह के साथ उनकी तस्वीरें भी पोस्ट हैं। उनकी एक इंस्टाग्राम तस्वीर में वह लाल कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इसी पिस्टल से एयरपोर्ट पर फायर हुआ।

साल 2010 में मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ था हादसा

एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान गोली चलने का ऐसा मामला पहले भी सामने आ चुका है। सितंबर 2010 में मुंबई एयरपोर्ट पर इंदौर जाने वाले यात्री गोविंद पाटीदार की लाइसेंसी पिस्टल से जांच के दौरान अचानक फायर हो गया था। उस समय गोली फर्श से टकराई थी। इससे टूटे टाइल एक एक टुकड़े से महिला स्क्रीनिंग कर्मचारी रीना रॉय के पैर में चोट लगी थी। उन्हें मामूली चोट आई थी। गोविंद पाटीदार के पास हथियार का वैध लाइसेंस था। फिर भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पिस्टल की मैगजीन में सात गोलियां थीं। जांच के दौरान वह यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि पिस्टल खाली है या नहीं, तभी फायर हो गया था।

हालांक वाराणसी की ताजा घटना में भी पुलिस यह जांच कर रही है कि फायरिंग वास्तव में दुर्घटनावश हुई या हथियार को संभालने में कोई लापरवाही हुई। फिलहाल दो कर्मचारियों के घायल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026