MP Weather Update

MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है।

By : विकास जैन
MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर से राज्य में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य के कई संभागों में मौसम का प्रभाव बना हुआ है। इंदौर, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश का अलर्ट है और इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।

दशहरा पर बरसा पानी

हाल ही में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात प्रदेश के लगभग 15 जिलों धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, गुना, सागर, सीहोर और रतलाम में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रायसेन के गैरतगंज में सबसे ज्यादा सवा इंच, जबकि खंडवा में 1 इंच पानी गिरा। सीहोर में हवा की रफ्तार 37 किमी/घंटा तक रिकॉर्ड की गई। बता दें कि साल 2022 के बाद एक बार फिर दशहरा पर बारिश ने खलल डाला। 

अमरकंटक में पारा 16 डिग्री से नीचे

बेमौसम बारिश और नए सिस्टम के असर से प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही रीवा में 16°, पचमढ़ी में 16.6°, मंदसौर में 16.8° और दतिया में पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।