Shivpuri Viral Video

Shivpuri Viral Video: शिवपुरी के भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

शिवपुरी के धार्मिक पर्यटन स्थल भदैया कुंड से दोपहर के समय मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर एक महिला...

By : विकास जैन
Shivpuri Viral Video: शिवपुरी के भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

Shivpuri Viral Video: शिवपुरी के भदैया कुंड पर पत्नी और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

अंकुर जैन,शिवपुरी: शिवपुरी के धार्मिक पर्यटन स्थल भदैया कुंड से दोपहर के समय मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर एक महिला और उसके दोस्त की बेल्टों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को संबंधित थाना फिजिकल ले गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति गोविंद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

भदैया कुंड़ घूमने गई थी महिला

आपको बतादें कि पूजा नाम की महिला दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ भदैया कुंड घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां उसका पति गोविंद मिल गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर गोविंद नाराज हो गया। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पूजा के दोस्त के पैर बांध दिए और दोनों के साथ बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। 

पति ने की बेल्ट से पिटाई

वायरल वीडियो में दो युवक महिला और एक युवक को बेल्टों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि पूजा और गोविंद के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से महिला कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को भदैया कुंड पर दोनों का आमना-सामना होने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इस मामले में शिवपुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर गोविंद के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।