Guna Crime News

Guna Crime: विशेष समुदाय की गुंडागर्दी!, खुलेआम तोड़े ताले, की मारपीट, 6 पर FIR

गुना शहर के अस्पताल रोड पर दुकानों के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।

By : विकास जैन
Guna Crime: विशेष समुदाय की गुंडागर्दी!, खुलेआम तोड़े ताले, की मारपीट, 6 पर FIR

Guna Crime: विशेष समुदाय की गुंडागर्दी!, खुलेआम तोड़े ताले, की मारपीट, 6 पर FIR

ज्ञानेश पाठक विशेष प्रतिनिधि, गुना: गुना शहर के अस्पताल रोड पर दुकानों के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यायालय में विचाराधीन था मामला

जानकारी के अनुसार, 73 वर्षीय वीना लाम्बा के मकान के नीचे स्थित दो दुकानों को खाली कराने को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा था। शिकायत के मुताबिक, किराएदारों ने 30 जून 2026 तक दुकान खाली करने का शपथ पत्र दिया था, लेकिन निर्धारित समय तक दुकान खाली नहीं की गई। आरोप है कि 18 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे अनीश खान, शफीक खान, पवन पाल, दानिश खान, फैजान खान और दानेश कुरैशी अपने कुछ साथियों के साथ दुकानों पर पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि उनके पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और सब्बल थे और उन्होंने दुकानों के ताले तोड़ दिए।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

दुकान मालिक के परिवार के सदस्य हरीश, वेदान्त, सनी और सुमित द्वारा विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, मारपीट में हरीश के सिर में चोट लगी, जबकि वेदान्त के साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान दुकान के बाहर पानीपुरी का ठेला लगाने वाले उमेश केवट के साथ भी मारपीट और उसके ठेले व सामान में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। शिकायत में आरोपियों द्वारा धमकी देने की बात भी कही गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली पुलिस ने वीना लाम्बा की शिकायत पर अनीश खान, शफीक खान, पवन पाल, दानिश खान, फैजान खान और दानेश कुरैशी सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई संतोष तिवारी द्वारा की जा रही है।