2026 Lunar Eclipse India

अगस्त में लगने वाला का चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय, सूतक काल और पूरी जानकारी

28 अगस्त को 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और किन देशों में नजर आएगा।

By : संजय चतुर्वेदी
अगस्त में लगने वाला का चंद्र ग्रहण भारत में  दिखेगा या नहीं? जानें समय, सूतक काल और पूरी जानकारी

Lunar Eclipse in india

धर्म। साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसे लेकर खगोलीय घटना के साथ धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के कारण भी लोगों में उत्सुकता है। इस दौरान चंद्रमा का कुछ हिस्सा पृथ्वी की छाया में आएगा और प्रभावित हिस्सा लाल रंग का दिखाई दे सकता है। इसी वजह से इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है।

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?

चंद्र ग्रहण उस समय होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। ऐसी स्थिति में सूर्य की रोशनी सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती और पृथ्वी की छाया उसके ऊपर पड़ती है। आंशिक चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया चंद्रमा के केवल एक हिस्से को ढकती है, जबकि बाकी हिस्सा रोशन रहता है। 28 अगस्त का ग्रहण इस लिहाज से खास है क्योंकि यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। धार्मिक कैलेंडर के अनुसार यह सावन के आखिरी दिन पड़ रहा है, जिसके कारण इसे लेकर धार्मिक मान्यताओं में भी खास चर्चा है।

कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और रात 11 बजकर 22 मिनट तक इसकी अवधि रहेगी। ग्रहण अपने चरम पर सुबह करीब 9 बजकर 43 मिनट पर पहुंचेगा। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर इसे देखने का समय वहां की दृश्यता पर निर्भर करेगा।

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

भारत में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए देश के किसी भी हिस्से में लोग इसे सीधे आसमान में नहीं देख पाएंगे। यही वजह है कि भारत में इस खगोलीय घटना से जुड़े सूतक काल को लेकर भी अलग स्थिति रहेगी।

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू माना जाता है और ग्रहण समाप्त होने के साथ यह अवधि भी खत्म होती है। लेकिन 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा।

सूतक काल में किन बातों का ध्यान रखा जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ करने और भगवान की प्रतिमाओं को स्पर्श करने से बचने की सलाह दी जाती है। वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़कर भोजन से परहेज करने की परंपरा भी बताई जाती है। इसके अलावा नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचने की बात कही जाती है।

किन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

भारत में यह ग्रहण भले ही नजर नहीं आएगा, लेकिन यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। वहां रहने वाले लोग स्थानीय समय और मौसम की स्थिति के अनुसार ग्रहण के अलग-अलग चरणों को देख सकेंगे।

क्या खास है 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण?

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आंशिक होगा और इसके दौरान चंद्रमा का एक हिस्सा लालिमा लिए नजर आ सकता है। वैज्ञानिक तौर पर यह पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से बनने वाली सामान्य खगोलीय घटना है। वहीं धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में चंद्र ग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी बातों को वैज्ञानिक तथ्य नहीं माना जाता है। सूतक और इससे जुड़ी परंपराओं का पालन व्यक्तिगत आस्था पर निर्भर करता है।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026