वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, मस्तिष्क, माता और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है। सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले चंद्रमा 6 अगस्त 2026 की देर रात मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार उच्च राशि में चंद्रमा का गोचर शुभ फलदायी माना जाता है और इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। हालांकि वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा, जिससे व्यक्तित्व में निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक तनाव कम होगा तथा निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग बनेंगे। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध भी मधुर रहेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर कर्म भाव में होगा, जो करियर के लिहाज से शुभ माना जाता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। कारोबार करने वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर पंचम भाव को सक्रिय करेगा। इससे शिक्षा, बुद्धि और निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने या किसी निवेश से लाभ होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।
(नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न ज्योतिषियों के मत अलग-अलग हो सकते हैं।)