आस्था और उल्लास के बीच मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी

आस्था और उल्लास के बीच मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी

By : Swadesh Bhopal
आस्था और उल्लास के बीच मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी

देवउठनी एकादशी प्रदेशभर में, विशेषकर राजधानी भोपाल में, आस्था और विश्वास के माहौल में धूमधाम से मनाई जाएगी। हिंदू धर्मावलंबी इस अवसर पर भगवान विष्णु की आराधना करते हुए एकादशी का व्रत रखेंगे। वहीं, कल सुहागिन महिलाएं मंडप सजाकर तुलसी-सालिग्राम विवाह का आयोजन करेंगी।

देवोत्थान एकादशी का महत्व

मान्यता है कि देवोत्थान एकादशी का व्रत श्रद्धा और समर्पण भाव से रखने पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे व्यक्ति सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसे अपने भीतर के भगवान को जागृत करने का पर्व भी कहा जाता है।

विष्णु का शयनकाल और देवोत्थान

पंडित शरद द्विवेदी ने बताया कि देवउठनी ग्यारस के दिन भगवान विष्णु सहित अन्य देवता पाताल लोक से शयन के बाद वापस आते हैं। इसी कारण इस दिन विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। तुलसी-सालिग्राम विवाह भी इसी दिन किया जाता है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। सुबह और शाम दोनों समय भक्तजन विशेष पूजा करते हैं।उन्होंने बताया कि आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु शयनावस्था में रहते हैं। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

मंदिरों और घरों में विशेष आयोजन

इस अवसर पर मंदिरों और घरों में भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु गन्नों के मंडप बनाकर भगवान लक्ष्मीनारायण को बेर, चने की भाजी, आँवला सहित मौसमी फल और पकवानों का भोग लगाएंगे। मंडप में सालिग्राम की प्रतिमा और तुलसी का पौधा रखकर उनका विवाह संपन्न कराया जाएगा।दीपमालाओं से घरों को सजाया जाएगा और बच्चे पटाखे जलाकर उत्सव का आनंद लेंगे। दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला यह पर्व देव प्रबोध उत्सव और तुलसी विवाह के रूप में प्रसिद्ध है।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि 2 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 33 मिनट से प्रारंभ होकर 3 नवंबर को सुबह 2 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष तुलसी-सालिग्राम विवाह 2 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

IPS Tarun Naya: MP उप पुलिस महानिरीक्षक IPS तरूण नायक को बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में घटित होने वाली घटनाओं से संबंधी विषयों पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ब्रीफिंग देने के लिए IPS अधिकारी तरुण नायक

Nov 17, 2026
Tulsi Vivah 2026: 20 या 21 नवंबर कब मनाया जाएगा तुलसी विवाह? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Tulsi Vivah 2026: 20 या 21 नवंबर कब मनाया जाएगा तुलसी विवाह? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

कार्तिक महीने में तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है

Nov 17, 2026
मालवा की माटी की महक से सराबोर होगी राजधानी, लोकसंस्कृति के रंगों से सजेगा तीन दिवसीय उत्सव

मालवा की माटी की महक से सराबोर होगी राजधानी, लोकसंस्कृति के रंगों से सजेगा तीन दिवसीय उत्सव

मालवा की माटी की सौंधी खुशबू, लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद अब राजधानी भोपाल में देखने को मिलेगा

Nov 17, 2026
देवउठनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर कब रखा जाएगा व्रत? सुख-समृद्धि के लिए करें ये 5 आसान उपाय

देवउठनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर कब रखा जाएगा व्रत? सुख-समृद्धि के लिए करें ये 5 आसान उपाय

देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत और त्योहारों में विशेष स्थान रखती है। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है

Nov 16, 2026
MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026