Raksha Bandhan 2026 Shubh Yog

Rakshabandhan Muhurt: रक्षाबंधन 2026 पर 5 शुभ संयोग, राहुकाल और यमगंड में न बांधें राखी

रक्षाबंधन पर बुधादित्य, हंस और सुकर्मा योग समेत 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। राहुकाल और यमगंड में राखी बांधने से बचने की सलाह दी गई है।

By : संजय चतुर्वेदी
Rakshabandhan Muhurt: रक्षाबंधन 2026 पर 5 शुभ संयोग, राहुकाल और यमगंड में न बांधें राखी

Rakhi 2026 muhurt

रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस बार पर्व पर पांच शुभ संयोग बन रहे हैं। इनमें बुधादित्य राजयोग, हंस राजयोग, सुकर्मा योग, वरलक्ष्मी व्रत और शतभिषा नक्षत्र शामिल हैं। इन शुभ संयोगों के कारण इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।

बुधादित्य राजयोग

रक्षाबंधन के दिन सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिष के अनुसार यह योग उन्नति, सुख और समृद्धि से जुड़ा माना जाता है।

हंस राजयोग

देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में मौजूद हैं। इससे हंस राजयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव रक्षाबंधन के दिन भी रहेगा।

सुकर्मा योग

रक्षाबंधन के दिन सुबह 7 बजकर 28 मिनट से सुकर्मा योग शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस योग में शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है।

वरलक्ष्मी व्रत और शतभिषा नक्षत्र

इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार को पड़ रहा है। सावन पूर्णिमा के दिन शुक्रवार होने के कारण वरलक्ष्मी व्रत का संयोग भी बन रहा है। वहीं शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन और रात रहेगा। यह 29 अगस्त को तड़के 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं, लेकिन इन समयों का रखें ध्यान

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। हालांकि राखी बांधते समय राहुकाल और यमगंड का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा। वहीं यमगंड दोपहर 3:35 बजे से शाम 5:11 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं में यमगंड को अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है।

राखी बांधने का शुभ समय

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। इसके बाद भी पूरे दिन पूर्णिमा रहने के कारण राहुकाल और यमगंड को छोड़कर राखी बांधी जा सकती है। परिवार के लोग शुभ समय का ध्यान रखते हुए भाई-बहन के इस पर्व को हर्षोल्लास से मना सकते हैं।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026