भारत की मुक्केबाज का नाराजगी लकीर

ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में भारत का पूर्वोत्तर भाग गायब हुआ; मुंबईनावासी लवलीना बोर्गोहेन ने भूल दर्ज की

सफलता के बाद नाराजगी: ग्लास्गो में मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने भारत का एक रेस्टोरेंट देखा जब भारतिय नक्शे पर पूर्वोत्तर क्षेत्र छुपा था। उन्होंने भूल की अपील की और स्वीकृति पाई, सफ ai ने भरोसा दिया.

ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में भारत का पूर्वोत्तर भाग गायब हुआ; मुंबईनावासी लवलीना बोर्गोहेन ने भूल दर्ज की

लवलीना बोरगोहेन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने के बाद जश्न का माहौल था, लेकिन ग्लास्गो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में हुई एक छोटी-सी चूक ने भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का ध्यान खींच लिया। असम की रहने वाली लवलीना ने देखा कि रेस्टोरेंट में इस्तेमाल किए जा रहे भारत के नक्शे में पूर्वोत्तर यानी नॉर्थ-ईस्ट का हिस्सा ही नहीं दिखाया गया था। इसे देखकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से इस गलती को सुधारने की अपील की।

लवलीना ने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट को दिलाया ध्यान 

यह घटना उस समय हुई जब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के मुक्केबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड और 3 सिल्वर सहित कुल 10 मेडल जीते। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए भारतीय बॉक्सिंग दल ग्लास्गो के प्रसिद्ध भारतीय रेस्टोरेंट मिस्टर सिंह इंडिया द होम ऑफ करी पहुंचा था। इसी दौरान लवलीना की नजर रेस्टोरेंट के बाहर लगे साइनबोर्ड और टेबल पर रखे नैपकिन पर छपे भारत के नक्शे पर गई। उन्होंने पाया कि उसमें भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा नहीं दिखाया गया है। इसके बाद उन्होंने शांत और सम्मानजनक तरीके से रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के सामने अपनी बात रखी।

लवलीना ने कहा कि प्लीज उनकी बात का गलत मतलब मत निकालिए। उन्हें यह देखकर थोड़ा दुख हुआ कि भारत के नक्शे में हमारा नॉर्थ-ईस्ट नहीं है। बाहर लगे बोर्ड पर भी यही गलती है। वह नॉर्थ-ईस्ट से आती हैं और यह हमारे लिए तकलीफ देने वाली बात है। बस इतना कहना चाहती हूं कि अगली बार इसका ध्यान रखें। धन्यवाद।

रेस्टोरेंट ने दिया भरोसा 

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ यानी BFI के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी तरह का विवाद या बहस नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लवलीना और उन्होंने मिलकर यह गलती रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के संज्ञान में लाई, जिसके बाद मालिक ने तुरंत अपनी भूल स्वीकार की और इसे जल्द सुधारने का भरोसा दिया।

अजय सिंह ने PTI से कहा कि यह कोई टकराव नहीं था। हमने सिर्फ उनकी गलती की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और आश्वासन दिया कि इसे ठीक कर दिया जाएगा। ग्लास्गो का यह रेस्टोरेंट भारतीय व्यंजनों के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है और इससे पहले कई टीमों और खास मेहमानों की मेजबानी भी कर चुका है। अब इस घटना के बाद रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने भारत के सही नक्शे का इस्तेमाल करने का भरोसा दिया है।