फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रबल दावेदारों में से एक जर्मनी ने अपने पहले ही मैच में धुआंधार शुरुआत की है. रविवार (भारतीय समयानुसार सोमवार) को जर्मनी का मुकाबला कुराकाओ के साथ था. लेकिन जर्मनी ने एकतरफा मुकाबले में कुराकाओ को 7-1 के बड़े अंतर से हरा दिया.  इतना ही नहीं, इस बड़ी जीत के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. ब्राजील को पीछे छोड़कर जर्मनी फीफा विश्व कप में इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गयी है. यह संयोग है कि ऐसी ही जीत जर्मनी ने साल 2014 के सेमीफाइनल में दर्ज की थी. तब जर्मनी ने ब्रॉजील को 7-1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था. बता दें कि 2014 में जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बनी जर्मनी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में कुराकाओ के खिलाफ 7 गोल करने के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम भी बन गई है. अब तक जर्मनी ने कुल 239 गोल दागे हैं. इस मैच से पहले  ब्राजील कुल 238 गोल के साथ सबसे सबसे ऊपर थी, लेकिन जर्मनी के 7 गोलों ने उसे लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचा दिया. फीफा वर्ल्ड कप में 152 गोलों के साथ अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच होगा समझौता!

संबंधित सामग्री

फ्रांस और स्पेन के बीच पहला महामुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों में होगी रोमांचक टक्कर

फ्रांस और स्पेन के बीच पहला महामुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों में होगी रोमांचक टक्कर

अब तक फ्रांस पर स्पेन का पलड़ा रहा है भारी, फ्रांस खिताब की प्रबल दावेदारों में है

मोरक्को पर 2-0 की शानदार जीत के साथ फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में, खिताब अब सिर्फ दो कदम दूर

मोरक्को पर 2-0 की शानदार जीत के साथ फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में, खिताब अब सिर्फ दो कदम दूर

किलियन एम्बापे 8 गोल कर टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी की

कल से शुरू होगी अंतिम 4 में जगह बनाने की जंग, 6 यूरोपीय देशों के मुकाबले लैटिन अमेरिकी देशों की कमान अर्जेन्टीना के हाथ

कल से शुरू होगी अंतिम 4 में जगह बनाने की जंग, 6 यूरोपीय देशों के मुकाबले लैटिन अमेरिकी देशों की कमान अर्जेन्टीना के हाथ

अंतिम आठ में पहुंची टीमों में 1 चैम्पियन, 3 पूर्व विश्व चैम्पियन, 4 को पहली बार खिताब का इन्तजार