फीफा विश्व कप 2026

कल से शुरू होगी अंतिम 4 में जगह बनाने की जंग, 6 यूरोपीय देशों के मुकाबले लैटिन अमेरिकी देशों की कमान अर्जेन्टीना के हाथ

अंतिम आठ में पहुंची टीमों में 1 चैम्पियन, 3 पूर्व विश्व चैम्पियन, 4 को पहली बार खिताब का इन्तजार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कल से शुरू होगी अंतिम 4 में जगह बनाने की जंग, 6 यूरोपीय देशों के मुकाबले लैटिन अमेरिकी देशों की कमान अर्जेन्टीना के हाथ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा विश्व कप 2026 में अब सिर्फ 7 मैच खेले को बचे हैं. इसके बाद दुनिया को अगला विश्व चैम्पियन मिल जाएगा. कल से फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो रहे हैं. जो 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, उनमें 6 यूरोपीय देशों की टीमें हैं. जबकि लेटिन अमेरिकी देशों में से सिर्फ अर्जेंटीना ही बची हुई है. अर्जेन्टीना 2022 विश्व कप की विजेता है, यानी उसके ऊपर खिताब बचाने की भी चुनौती है, लेकिन यूरोपीय टीमें भी कम नहीं हैं, क्योंकि इनमें से 3 पूर्व विश्व चैम्पियन रह चुकी हैं. इन दिग्गज टीमों के बीच एक अफ्रीकी टीम मोरक्को भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही है.  फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम और इंगलैंड फीफा विश्व कप खिताब जीत चुकी हैं. 

विश्व फुटबॉल की जब बात होती है तो इसके दो ही ध्रुव नजर आते हैं. एक ओर लेटिन अमेरिका देश जिनमें ब्राजील, अर्जेन्टीना, उरुग्वे, कोलम्बिया आदि देश नजर आते हैं. दूसरा ध्रुव यूरोपीय देश हैं, जिनकी कमान जर्मनी, इंगलैंड, फ्रांस, स्पेन आदि देश सम्भाले हुए हैं. आज तक फीफा विश्व कप के जितने भी चैम्पियन हुए हैं. लेटिन अमेरिकी देशों और यूरोपीय देशों से ही हुए है. किसी और महाद्वीप के देश इन्हें चुनौती नहीं दे पाए हैं. 

क्वार्टर फाइनल के मुकाबले

  1. फ्रांस का मुकाबला मोरक्को (10 जुलाई 1:30 एएम)
  2. स्पेन का बेल्जियम (11 जुलाई 12:30 एएम)
  3. नॉर्वे का इंग्लैंड (12 जुलाई 2:30 एएम)
  4.  अर्जेंटीना का स्विट्जरलैंड (12 जुलाई 6:30 एएम)

किस टीम का अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन

  1. अर्जेंटीना 3 बार चैमपियन (1978, 1986 और 2022)
  2. फ्रांस 2 बार चैम्पियन (1998 और 2018)
  3. इंग्लैंड 1 बार चैम्पियन (1966)
  4. स्पेन 1 बार चैम्पियन (2010)
  5. मोरक्को, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल में पहुंची
  6. स्विट्जरलैंड चार बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची (1934, 1938, 1954, 2026)
  7. बेल्जियम रूस में 2018 में तीसरे स्थान पर रही
  8.  नॉर्वे का 2026 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना श्रेष्ठ प्रदर्शन है

यह भी पढ़ें: मानसून ने पकड़ी है रफ्तार, कम हुई बारिश की भी हो रही भऱपाई, अब 34 फीसदी कम बारिश दर्ज

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल