India VS West Indies Indore

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शुरुआती दो मुकाबलों में 1-1 की बराबरी पर हैं...

By : विकास जैन
India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

India VS West Indies: इंदौर में आज होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, ये रास्ते रहेंगे बंद 

India VS West Indies: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शुरुआती दो मुकाबलों में 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। मैच को लेकर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए हैं।

1500 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से नजर

स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। तो वही स्टेडियम में सुरक्षा निगरानी के लिए 160 सीसीटीवी कैमरे, 60 फेस रिकग्निशन कैमरे और 10 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। 

दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

मैच के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और जाम से बचने के लिए दोपहर 2:00 बजे से मैच खत्म होने तक अलग यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्गों पर आपातकालीन और पासधारी वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हुकुमचंद घंटाघर, पंचम की फेल और लैंटर्न चौराहे की ओर से आने वाले दर्शकों को पैदल मार्गों का उपयोग कर स्टेडियम पहुंचना होगा।

पिच का मिजाज और इतिहास

आपको बता दें कि होलकर स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए जाना जाता है। होने वाले इस मैच में करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इंदौर और भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों का पुराना नाता है। साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में वेस्टइंडीज को हराया था।