Dhruv Jurel Salutes Soldiers and famers massage

Dhruv Jurel: क्रिकेट के मैदान से देश के नाम ध्रुव जुरेल का खास संदेश, बोले- ‘जय जवान, जय किसान’

भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने ‘जय जवान, जय किसान’ संदेश के जरिए देश की रक्षा करने वाले जवानों और अन्नदाता किसानों के प्रति सम्मान जताया। इसके पीछे उनके परिवार के संस्कार बताया।

By : संजय चतुर्वेदी
Dhruv Jurel: क्रिकेट के मैदान से देश के नाम ध्रुव जुरेल का खास संदेश, बोले- ‘जय जवान, जय किसान’

Dhruv Jurel jai jawan jai kisan celebration Massage

इंदौर। क्रिकेट के मैदान से उठी देशभक्ति की आवाज, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने खास अंदाज में जवानों और किसानों को  नमन किया। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल एक बार फिर अपनी प्रतिभा के साथ-साथ अपनी सादगी और देश के प्रति सम्मान को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले जुरेल का व्यक्तित्व इसलिए भी खास है क्योंकि उनका पारिवारिक संबंध किसानी के साथ ही साथ भारतीय सेना से रहा है।

उनके दादा किसान थे वहीं उनके पिता सेना में सेवाएं दे चुके हैं और यही संस्कार ध्रुव के व्यक्तित्व में साफ दिखाई देते हैं। हाल ही में ध्रुव जुरेल के ‘जय जवान, जय किसान’ संदेश ने देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि उन दो वर्गों के प्रति सम्मान का भाव है, जिनके योगदान से देश की सुरक्षा और समृद्धि मजबूत होती है।

पिता से मिला देशसेवा का संस्कार

ध्रुव जुरेल के पिता नेम सिंह जुरेल भारतीय सेना से जुड़े रहे हैं। ध्रुव ने कई अवसरों पर बताया है कि उनके जीवन में अनुशासन, संघर्ष और देश के प्रति सम्मान की भावना परिवार से मिली है। क्रिकेटर बनने का उनका सफर भी आसान नहीं था। सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य का पीछा नहीं छोड़ा। आज जब ध्रुव भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल हैं, तब भी उनकी जड़ों और पारिवारिक संस्कारों से जुड़ाव उन्हें अलग पहचान देता है।

‘जय जवान, जय किसान’ का भाव

भारत में ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की दो महत्वपूर्ण शक्तियों सीमा पर देश की रक्षा करने वाले जवान और खेतों में अन्न उगाने वाले किसान के सम्मान का प्रतीक है। ध्रुव जुरेल का यह संदेश युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के बावजूद देश के जवानों और किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना यह दर्शाता है कि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और देश की मूल ताकत को समझती है।

क्रिकेट के साथ जमीन से जुड़ाव

ध्रुव जुरेल ने कम समय में भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। दबाव की परिस्थितियों में धैर्य, संघर्ष और जिम्मेदारी के साथ खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें खास बनाया है। विकेट के पीछे उनकी चुस्ती और बल्लेबाजी में आत्मविश्वास उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। लेकिन उनके व्यक्तित्व की सबसे खास बात यह है कि सफलता के बावजूद वे अपने संघर्ष और परिवार के योगदान को नहीं भूलते। सेना से जुड़े पिता का अनुशासन और देश के प्रति सम्मान उनके जीवन और सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

ध्रुव जुरेल की कहानी केवल क्रिकेट की सफलता की कहानी नहीं है। यह संघर्ष, परिवार के सहयोग और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की कहानी भी है। ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश के माध्यम से उन्होंने यह याद दिलाया कि देश की मजबूती केवल बड़े शहरों, उद्योगों या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि सीमा पर तैनात जवान और खेत में मेहनत करने वाले किसान से भी बनती है।क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले ध्रुव जुरेल का यह अंदाज बताता है कि एक खिलाड़ी की पहचान केवल उसके रनों और रिकॉर्ड से नहीं होती, बल्कि उसके संस्कार और समाज के प्रति उसके सम्मान से भी होती है। ध्रुव जुरेल का संदेश साफ है देश की रक्षा करने वाले जवान और देश का पेट भरने वाले किसान, दोनों को नमन। जय जवान, जय किसान।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026