Rishabh Pant Fastest 100 Sixes

Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास बना दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Rishabh Pant Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

Rishah Pant Record in Cricket

क्रिकेट। श्रीलंका के गॉल में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारतीय टीम दूसरी पारी में तेजी से रन बनाकर श्रीलंका के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहती थी। टीम के इस फैसले को पंत ने क्रीज पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए।

शुरुआत में पंत ने पिच और गेंदबाजों को समझने के लिए थोड़ा समय लिया। सेट होने के बाद उन्होंने अपना अंदाज बदला और चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो पहले किसी बल्लेबाज के नाम नहीं था।

पंत ने पूरा किया छक्कों का शतक

दूसरी पारी में पंत बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। इसके बाद कुमारा की ही गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से अपने अंदाज में हुक शॉट खेलकर छक्कों का शतक पूरा कर लिया। इस छक्के के साथ पंत ने केवल 53 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उनकी बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को तेजी देने में अहम भूमिका निभाई।

89वीं टेस्ट पारी में 100 छक्के

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की 89वीं पारी में 100 छक्के पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में छक्कों का शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज और भारत के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले गॉल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 39 रन बनाए थे, जिसमें एक छक्का शामिल था।

 

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026