11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की हो रही शुरुआत, पता है कहां ले सकेंगे फुटबॉल का आनन्द? 4 नए चैनल्स भी बढ़ाएंगे रोमांच

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की हो रही शुरुआत, पता है कहां ले सकेंगे फुटबॉल का आनन्द? 4 नए चैनल्स भी बढ़ाएंगे रोमांच

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आईपीएल 2026 के समाप्त होने और क्रिकेट के खुमार उतरने के बाद अब खेल प्रेमियों पर फुटबॉल का नशा चढ़ने वाला है, क्योंकि 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. लेकिन खेल प्रेमियों के मन में यह जिज्ञासा है कि इस बार वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का आनन्द किस चैनल पर ले पाएं. तो आपको बता दें कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार ZEE ग्रुप को मिला है. 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' चैनल्स और 'जी5' पर फीफा वर्ल्ड कप के मैचों का आनन्द फैंस ले पाएंगे. इतना ही नहीं फुटबॉल का मजा दोगुना करने के लिए जी ने चार नये चैनल्स भी ला रहा है. इन चैनल्स के जरिए खेल प्रेमियों के मैच देखने का रोमांच और बढ़ जाएगा. 'जी' 4 स्पोर्ट्स चैनल (यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी) लॉन्च कर रहा है, इसकी घोषणा भी इसने कर दी है.

सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 2026 की नहीं, 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 के अन्य अहम फीफा इवेंट्स भी खेल प्रेमियों के लिए ला रहा है. क्योंकि इनके प्रसारण का अधिकार इसने हासिल कर लिए हैं. आने वाले वर्षों में जी के चैनल्स पर खेल प्रेमी ये इवेंट्स देख सकते हैं-

  • फीफा मेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034)
  • फीफा विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप (2026-2034)
  • फीफा अंडर-20 मेंस वर्ल्ड कप (2027, 2029, 2031 और 2033)
  • फीफा अंडर-20 विमेंस वर्ल्ड कप (2026, 2028, 2030, 2032 और 2034)
  • फीफा फुटसाल मेंस वर्ल्ड कप (2028 और 2032)
  • फीफा फुटसाल विमेंस वर्ल्ड कप (2029 और 2033)
  • फीफा विमेंस वर्ल्ड कप (2027)
  • फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप (2026-2030)
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026
  • फीफा वर्ल्ड कप 2030 

यह भी पढ़ें: परिसीमन और एक देश एक चुनाव बिल फिर से लाने की तैयारी में मोदी सरकार, ताजा राजनीतिक हालात में तलाश रही नए अवसर

संबंधित सामग्री

फ्रांस और स्पेन के बीच पहला महामुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों में होगी रोमांचक टक्कर

फ्रांस और स्पेन के बीच पहला महामुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों में होगी रोमांचक टक्कर

अब तक फ्रांस पर स्पेन का पलड़ा रहा है भारी, फ्रांस खिताब की प्रबल दावेदारों में है

मोरक्को पर 2-0 की शानदार जीत के साथ फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में, खिताब अब सिर्फ दो कदम दूर

मोरक्को पर 2-0 की शानदार जीत के साथ फ्रांस पहुंचा सेमीफाइनल में, खिताब अब सिर्फ दो कदम दूर

किलियन एम्बापे 8 गोल कर टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी की

कल से शुरू होगी अंतिम 4 में जगह बनाने की जंग, 6 यूरोपीय देशों के मुकाबले लैटिन अमेरिकी देशों की कमान अर्जेन्टीना के हाथ

कल से शुरू होगी अंतिम 4 में जगह बनाने की जंग, 6 यूरोपीय देशों के मुकाबले लैटिन अमेरिकी देशों की कमान अर्जेन्टीना के हाथ

अंतिम आठ में पहुंची टीमों में 1 चैम्पियन, 3 पूर्व विश्व चैम्पियन, 4 को पहली बार खिताब का इन्तजार